scriptअगले सात दिन आसमान से बरसेगी आफत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट | IMD Heavy Rain red alert bihar delhi NCR kerala goa latest weather update | Patrika News
राष्ट्रीय

अगले सात दिन आसमान से बरसेगी आफत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

IMD Red Alert: अगले सात दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारतJun 20, 2025 / 03:38 pm

Devika Chatraj

Heavy rain

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट (IANS)

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता के कारण कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं, जिससे बाढ़, भूस्खलन और यातायात व्यवधान का खतरा बढ़ गया है।

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

केरल, कर्नाटक और गोवा: 20 से 26 जून तक तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, केरल और गोवा में भारी से अति भारी बारिश की संभावना। केरल के कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड और मलप्पुरम में रेड अलर्ट, जहां 20 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपी में भी अति भारी बारिश का अनुमान।
महाराष्ट्र: कोंकण क्षेत्र, विशेष रूप से रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 20-21 जून को रेड अलर्ट। मुंबई, ठाणे और पालघर में ऑरेंज अलर्ट के साथ जलभराव की आशंका।

गुजरात और मध्य प्रदेश: 22 जून से गुजरात के तटीय इलाकों और मध्य प्रदेश में भारी बारिश। 20-21 जून को गुजरात में 30-40 किमी/घंटा की हवाएं संभावित।
पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत: बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 20-21 जून को भारी बारिश। असम, मेघालय और मिजोरम में 20-23 जून तक अति भारी बारिश।

दिल्ली-NCR: 20-22 जून तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे। येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना कम।

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 20-21 जून को भारी बारिश। असम, मेघालय और मिजोरम में 20-23 जून तक अति भारी बारिश। दिल्ली-एनसीआर में 20-22 जून तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे। येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना कम।

मॉनसून अपडेट

IMD के अनुसार, मॉनसून ने 19 जून को बिहार के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश किया। गुजरात, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मॉनसून सक्रिय है।

Hindi News / National News / अगले सात दिन आसमान से बरसेगी आफत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो