सरकार के खिलाफ भड़का रही थी शमा
गुजरात पुलिस ने कहा कि शमा परवीन लोगों को सरकार के खिलाफ भड़ा रही थी। वह गजवा ए हिंद करने के लिए 10 हजार लोगों को जिहाद के लिए प्रेरित कर रही थी। वह नफरती संदेह फैलाकर देश में धार्मिक उन्माद और हिंसा फैलाना चाहती थी। ATS ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर एक ग्रुप चलाती थी। इसमें 10 हजार लोग जुड़े हुए थे। जहां शमा परवीन कट्टरपंथी विचारों को साझा करती थी।पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के संपर्क में थी
ATS ने कहा कि शमा परवीन अंसारी पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के संपर्क में भी थी। गुजरात पुलिस ने कहा कि इसी महीने नोएडा, दिल्ली और अहमदाबाद में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी देश के मुसलमान युवकों को लोकतंत्र को खारिज करके सशस्त्र विद्रोह के जरिए शरिया लाने के लिए उकसाते थे। गुजरात पुलिस अब शमा से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अलकायदा के ऑनलाइन मॉड्यूल में उसके साथ कौन-कौन शामिल था। वह पाकिस्तान में बैठे किन आकाओं के साथ संपर्क में थी।झारखंड पुलिस हरकत में आई
इधर, बेंगलुरु में शमा की गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस भी हरकत में आई। कोडरमा की तिलैया पुलिस शमा के पैतृक निवास पहुंची। तियैला थाना प्रभारी विनय कुमार ने शमा परवीन के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस की जांच में पता चला किशमा के पिता की मौते के बाद पूरा परिवार बेंगलुरु शिफ्ट हो गया था।