scriptNagaur: साले को मारने के बाद रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारी, सोशल मीडिया पर लिखी पूरी दास्तान | Nagaur: After killing his brother-in-law, the retired soldier shot himself, wrote the whole story on social media | Patrika News
नागौर

Nagaur: साले को मारने के बाद रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारी, सोशल मीडिया पर लिखी पूरी दास्तान

मर्डर करने से पहले फेसबुक पर लिखी मर्डर की वजह, पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों के व्यवहार से परेशान था फौजी

नागौरJun 26, 2025 / 11:33 am

shyam choudhary

murder case
दधवाडा/रियांश्यामदास (नागौर). नागौर जिले के दधवाडा कस्बे के निकटवर्ती नोखा चांदावता में गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। गुरुवार को अल सुबह करीब साढ़े 4 बजे जोधपुर जिले के खांगटा निवासी बीएसएफ के रिटायर फौजी मनरूप रॉयल ने अपने ससुराल नागौर जिले के नोखा चांदावता गांव आया और अपने साले पप्पूराम मेघवाल को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना से पहले फौजी ने 6 मिनट का वीडियो सोशन मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों से खुद को पीडि़त बताते हुए इस घटना को अंजाम देने की बात कही। मनरूप ने बताया कि उसकी पत्नी रोजाना दो-तीन घंटे अपने घर वाले पीहर वालों और बहन-बहनोई से बात करती थी।

संबंधित खबरें

लंबे समय से पत्नी से मनमुटाव चल रहा था

जोधपुर जिले के खांगटा गांव का रहने वाला रिटायर फौजी मनरूप और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था, इसी वजह से उसकी पत्नी पिछले दो-तीन महीने से पीहर में रह रही थी, मनरूप ने आरोप लगाया कि उसकी दोनों सालियां और साढू उसकी पत्नी को भड़का रहे थे और उसका घर तोड़ने की फिराक में थे। कई बार समझाइश का प्रयास किया, लेकिन जब हल नहीं निकला तो उसने सबक सिखाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।
एलडीसी के पद पर तैनात था साला पप्पूराम

गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे मनरूप ने अपने ससुराल नोखा चांदावत के पास ढाणी में रहने वाले साले पप्पूराम को गोली मार दी। इसके बाद खुद को गोली मार दी, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पप्पू राम नोखा चांदावता की पंचायत समिति में संविदा पर एलडीसी के पद पर कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलने पर मेड़ता वृत्ताधिकारी रामकरण सिंह मंलिडा, मेड़ता सीआई धर्मेश दायमा, मेड़ता रोड थानाधिकारी उर्जाराम बिश्नोई, गोटन थानाधिकारी सुरेश चौधरी सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों के शव गोटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। घटना की सूचना मिलने पर नागौर से एसपी नारायण टोगस भी मौके पर पहुंचे तथा जानकारी ली। इस दौरान एफएसएल टीम ने मौके से नमूने लिए।

Hindi News / Nagaur / Nagaur: साले को मारने के बाद रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारी, सोशल मीडिया पर लिखी पूरी दास्तान

ट्रेंडिंग वीडियो