टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और बस के अगले हिस्से पूरी तरह से चकनाचूर हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे के चलते कोल्हार-घोटी राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास जारी है।
मुंबई में बाइक सवार 4 लोगों की मौत
वहीँ, आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दिन पहले हुए दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देवनार इलाके में शनिवार दोपहर डंपर ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके कारण उस पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देवनार के लोटस जंक्शन पर हुई। बाइक पर सवार लोग साकीनाका से देवनार जा रहे थे। हादसे के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए और आरोपी डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की। डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।