scriptShocking! 9 साल के लड़के ने स्कूल में तीसरी की छात्रा का किया यौन उत्पीड़न, पीड़िता की सहेली ने की मदद | 9-year-old boy sexually assaults third class student friend helped in Maharashtra school | Patrika News
मुंबई

Shocking! 9 साल के लड़के ने स्कूल में तीसरी की छात्रा का किया यौन उत्पीड़न, पीड़िता की सहेली ने की मदद

Maharashtra Crime News: पुलिस शिकायत के अनुसार, तीसरी कक्षा के एक लड़के ने एक अन्य लड़की की मदद से स्कूल के शौचालय में 8 वर्षीय सहपाठी का यौन उत्पीड़न किया।

मुंबईAug 12, 2025 / 03:06 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra School Crime

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Image)

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले (Yavatmal School Crime) में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां नौ वर्षीय लड़के ने अपनी कक्षा में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा की मदद से अपने स्कूल के शौचालय में अपनी 8 वर्षीय सहपाठी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़के और अपराध में कथित रूप से सहयोग करने वाली 9 वर्षीय लड़की को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आठ वर्षीय पीड़िता और दोनों आरोपी यवतमाल जिले के एक जिला परिषद स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। 1 अगस्त को यह कथित घटना स्कूल में ही हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले पीड़िता ने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसकी मां उसे अस्पताल ले गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के गुप्तांगों पर चोट के निशान है। जब मां ने इसके बारे में पीड़िता से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने 9 अगस्त को नाबालिग लड़के और लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) व पॉक्सो एक्ट अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और दोनों आरोपी बच्चों को हिरासत में ले लिया गया।
यवतमाल के एसपी कुमार चिंता ने बताया कि पुलिस को बाबुलगांव में 9 वर्षीय लड़के द्वारा 8 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायत मिली है। आरोपी नाबालिग लड़के और एक अन्य लड़की को अपराध में मदद करने के लिए हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपी बच्चों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
इससे पहले आर्थिक राजधानी मुंबई में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ तीन महीने तक बार-बार सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि चार नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया। मध्य मुंबई के परेल इलाके के कालाचौकी पुलिस थाने में पीड़िता के परिजनों ने 5 आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

Hindi News / Mumbai / Shocking! 9 साल के लड़के ने स्कूल में तीसरी की छात्रा का किया यौन उत्पीड़न, पीड़िता की सहेली ने की मदद

ट्रेंडिंग वीडियो