ढाई साल से रह रहा था मामी के घर
घटना मेरठ के दौराला की है। यहां के किशोर के पिता की 3 साल पहले मौत हो गई थी। घर की स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से मां ने फ्रिज-एसी का काम सीखने के लिए अपने भाई के घर दिल्ली भेज दिया। ढाई साल से वह दिल्ली में मामा के घर रहा रहा था।
पुलिस लेकर भांजे के घर पहुंची मामी
25 मई को वह अपनी मां से मिलने दिल्ली से मेरठ आया। पीछे-पीछे उसकी मामी भी घर पहुंच गई। साथ में उसके पुलिस थे। उसने बताया कि ननद ने भांजे को बंधक बना लिया है। इस पर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि किशोर मां से मिलने आया है।
किशोर की मां ने पुलिस से की भाभी की शिकायत
किशोर की के परिजनों ने मामी पर गंभीर आरोप लगाए है। बताया कि मामी ने उसके 16 वर्षीय बेटे को प्रेमजाल में फंसा लिया। जब बेटे ने कहा कि मामी गलत है। हमारा रिश्ता मामा भांजी का है तब भी वह नहीं रुकी और और उसके साथ अवैध संबंध बना लिए। इसके बाद बेटे का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगी। इस पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। इसके बाद किशोर की मां ने अपनी भाभी के खिलाफ बेटे को प्रेमजाल में फंसाने और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र 16 साल और महिला उम्र 35 साल बताई जा रही है। ऐसे में मामले के निस्तारण के लिए पहले उसके आयु संबंधी प्रमाण पत्र मंगाए गए हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।