कहासुनी के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
बताया जा रहा है कि बुधवार रात घर में पत्नी और पति के बीच जोरदार कहासुनी हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। पति की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना के कुछ ही देर बाद महिला ने अपने घर में रखा तेजाब पीकर खुद को भी घायल कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को तुरंत मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें:
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: जल्द बनेगा आउटसोर्स कर्मचारी निगम, शोषण से मिलेगी मुक्ति 4 साल पहले हुई थी शादी
अस्पताल में भर्ती महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी को चार साल हो गए हैं और शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें पत्नी द्वारा पति का प्राइवेट पार्ट काटे जाने की जानकारी मिली है और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।