इस तबादले की सूची में घोसी, रानीपुर, दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद और रामपुर जैसे महत्वपूर्ण थानों के इंचार्ज भी शामिल हैं। नई तैनाती के अनुसार –
- नि. शैलेश सिंह को थाना सरायलखंसी से स्थानांतरित कर डीसीआरबी/जनशिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है।
- नि. राज कुमार सिंह को डीसीआरबी/जनशिकायत प्रकोष्ठ से थाना दोहरीघाट का प्रभार सौंपा गया है।
- नि. पंकज पाण्डेय को आईजीआरएस से स्थानांतरित कर थाना सरायलखंसी भेजा गया है।
- नि. प्रमेन्द्र कुमार सिंह को थाना दोहरीघाट से स्थानांतरित कर घोसी का प्रभार दिया गया है।
- नि. रविन्द्र नाथ राय को मुहम्मदाबाद से कोपागंज भेजा गया है।
- नि. राजीव सिंह को रानीपुर से मधुबन स्थानांतरित किया गया है।
- नि. संजय कुमार त्रिपाठी को मधुबन से हटाकर मीडिया सेल/चुनाव सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- नि. जगदीश प्रसाद को हलधरपुर से स्थानांतरित कर आईजीआरएस में नियुक्त किया गया है।
- नि. राजित राम यादव को मीडिया सेल से स्थानांतरित कर मॉनिटरिंग सेल का कार्यभार दिया गया है।
- नि. आकाश सिंह को चुनाव सेल से साइबर थाना में भेजा गया है।
- नि. कमल कान्त वर्मा को अपराध थाना रानीपुर से मुहम्मदाबाद भेजा गया है।
- उनि. मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष घोसी को प्रभारी एसओजी बनाया गया है।
- उनि. विजय प्रकाश मौर्य को कोपागंज से हटाकर हलधरपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- मउनि. श्रीमती कंचन मौर्या, थानाध्यक्ष दक्षिणटोला को रामपुर की कमान सौंपी गई है।
- उनि. सुभाष चन्द्र, चौकी प्रभारी भीटी (कोतवाली) को रानीपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- उनि. जितेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष रामपुर को चौकी प्रभारी भीटी (कोतवाली) नियुक्त किया गया है।
इस व्यापक फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग के इस पुनर्गठन से थानों की कार्यशैली में अपेक्षित सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।