PM Kisan Samman Nidhi Yojana: ई-केवायसी कराना जरूरी
इसके लिए कृषि विभाग ने भी तैयारी कर ली है। किसानों को पूर्व में भी कहा गया था ई-केवायसी कराना जरूरी है। इसके बाद भी दो हजार से अधिक किसानों ने ई-केवायसी नहीं कराया है। शनिवार को किसानों के खाते में दो हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस समय किसानों को कृषि कार्य के लिए रुपए की आवश्यकता है। दो हजार मिलने से किसानों को राहत मिलेगी। इस साल फरवरी माह में ही 19 वीं किस्त जारी की गई थी।
दिसंबर 2018 से हुई थी शुरुआत
योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 6 हजार रुपए जारी किए जाते हैं। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता के रूप में सम्मान निधि दी जाती है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2018 से हुई थी। कृषि विभाग के सहायक संचालक परमजीत सिंह कंवर ने बताया कि शनिवार को किसानों के खाते में राशि जारी की जाएगी। 2 हजार से अधिक किसानों ने ई-केवायसी नहीं कराई है। 1 लाख 30 हजार के खातों में राशि आएगी। बैंक में लगेगी कतार किसान सम्मान निधि आने के बाद बैंकों में किसानों की भीड़ उमड़ सकती है। वर्तमान में किसानों को खाद की आवश्यकता है। ऐसे में खाद व रासायनिक दवाओं का उपयोग करने के लिए किसान बैंकों में राशि निकालने के लिए उमड़ सकते हैं। जिला सहकारी बैंक में ज्यादा भीड़ उमड़ती है।
शिविर लगाने के बाद भी आगे नहीं आ रहे लोग दो हजार से अधिक किसानों की ई-केवायसी नहीं हुई है। कुछ किसानों का आधार अपडेट नहीं हुआ है। ई-केवायसी कराने के लिए किसानों से अपील भी की गई थी। इसके बाद भी कई किसानों की ई-केवायसी नहीं हो पाई है। हर बार 2-3 हजार किसान योजना के लाभ से वंचित हो जाते हैं।