scriptक्यों UP ही बन रहा युद्ध तैयारियों का केंद्र? ये महज सैन्य अभ्यास है या चीन और पाकिस्तान को संदेश! | Why is UP becoming the center of war preparations? | Patrika News
लखनऊ

क्यों UP ही बन रहा युद्ध तैयारियों का केंद्र? ये महज सैन्य अभ्यास है या चीन और पाकिस्तान को संदेश!

UP Center of War Preparations: गंगा एक्सप्रेसवे पर फाइटर जेट्स की लैंडिंग से भारत ने चीन-पाक को दिया सख्त संदेश। आइए बताते हैं क्यों बन रहा यूपी युद्ध तैयारियों का केंद्र? 

लखनऊMay 02, 2025 / 09:13 pm

ओम शर्मा

UP as a Defense Hub

UP as a Defense Hub: भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर अपनी सामरिक तैयारी का जोरदार प्रदर्शन किया है। शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप पर मिराज, जगुआर जैसे 15 लड़ाकू विमानों ने आंधी-तूफान के बीच ‘टच एंड गो’ ऑपरेशन किया। यह प्रदर्शन सिर्फ तकनीकि नहीं बल्कि रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम है। खासकर चीन और पाकिस्तान को ध्यान में रखते हुए।

क्या UP बन रहा है भारत का डिफेंस हब?

उत्तर प्रदेश, पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मनों के लिए  लॉजिस्टिक ब्रिज का काम करता है। यूपी के पूर्वी छोर पर चीन की सीमा है वहीं पश्चिम की ओर पाकिस्तान है। यही कारण है की यूपी में जो एक्सप्रेस-वे बने उनमें हवाई पट्टियों की प्लानिंग पहले से शामिल रही। साथ ही यूपी में कई हाईवे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों के करीब हैं जहां से त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सकती है।

यूपी में अब तक कहां-कहां हुए हैं ऐसे अभ्यास?

UP

क्यों होती है हाईवे पर लैंडिंग?

युद्ध के दौरान किसी भी देश के सैन्य छावनी और एयरबेस दुश्मन के निशाने पर होते हैं। अगर एयरबेस को निशाना बनाया जाता है तो हाईवे जैसे वैकल्पिक ठिकानों से ऑपरेशन जारी रख जा सकता है। यह अभ्यास दिखाता है कि भारत का इन्फ्रास्ट्रक्चर अब युद्ध जैसी स्थिति में भी सक्रिय भूमिका निभा सकता है।
यह भी पढ़ें

गंगा एक्सप्रेस वे बना वायु सेना का रणक्षेत्र: राफेल, मिराज और जगुआर ने किया लैंडिंग अभ्यास

भारत की बदलती रणनीति का प्रमाण  

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ यह अभ्यास सिर्फ़ एक सैन्य अभ्यास नहीं, बल्कि भारत की बदलती रणनीति का प्रमाण है। यह दर्शाता है कि भारत अब पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर आधुनिक युद्ध की तैयारियों में जुट चुका है, जहां जरूरत पड़ेगी, वहीं से जवाब दिया जाएगा।

Hindi News / Lucknow / क्यों UP ही बन रहा युद्ध तैयारियों का केंद्र? ये महज सैन्य अभ्यास है या चीन और पाकिस्तान को संदेश!

ट्रेंडिंग वीडियो