बीजेपी विधायक राजेश चौधरी और सौरभ श्रीवास्तव की बहस
जिन विधायकों का शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच बोलने का समय था, उन्होंने अपना भाषण रात 11 बजे तक बढ़ा दिया, जिससे चौधरी और अन्य लोग विधानसभा को संबोधित नहीं कर पाए। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद राम नरेश अग्निहोत्री की अनुपस्थिति में मुख्य सचेतक के रूप में कार्य कर रहे सौरभ श्रीवास्तव के साथ उनकी बहस हुई।
अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो
इस विवाद के बाद, ब्रज और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात विधायकों को रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक के समय में बोलने की अनुमति दी गई। विधानसभा के अन्य सदस्य स्थिति को शांत करने का प्रयास करते देखे गए। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा,” बदसलूकी और बदजुबानी ही भाजपा में तरक्की की सीढ़ी है। निंदनीय!।” सोशल मीडिया पर दोनों विधायकों की बहस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पत्रिका न्यूज की टीम नहीं करती है।