scriptJavitri Tea Benefits for Skin : क्या जावित्री की चाय पीने से त्वचा में चमक आती है, जानिए बनाने का तरीका | javitri tea benefits for skin Javitri Ki Chai Peene ke Fayde | Patrika News
लाइफस्टाइल

Javitri Tea Benefits for Skin : क्या जावित्री की चाय पीने से त्वचा में चमक आती है, जानिए बनाने का तरीका

Javitri Tea Benefits for Skin : जावित्री, जिसे आयुर्वेद में एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी माना गया है, त्वचा के लिए असाधारण लाभ प्रदान करती है। यह त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है। जावित्री की चाय पीने से त्वचा को अंदरूनी रूप से पोषण मिलता है और उसे स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

भारतJun 25, 2025 / 05:24 pm

Manoj Kumar

Javitri Tea Benefits for Skin

Javitri Tea Benefits for Skin

Javitri Tea Benefits for Skin : आयुर्वेद में जावित्री को बहुत ही फायदेमंद जड़ी-बूटी बताया गया है। ये कोई मामूली चीज नहीं है असल में त्वचा के लिए तो कमाल की मानी जाती है। जावित्री, मतलब वही मसाले वाली जड़ी-बूटी जो कई रोगों के इलाज में लाभदायक साबित हुई है। कई बार लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन हेल्थ प्रॉब्लम्स में ये काफी काम की चीज है।
अब बात करें जावित्री की चाय (Javitri Tea Benefits) की तो सिर्फ स्वाद ही नहीं फायदों में भी नंबर वन है। स्किन पर ग्लो चाहिए, या फिर दिनभर की थकान मिटानी हो, जावित्री की चाय जरूर ट्राय करनी चाहिए । स्टैमिना बढ़ाना हो या आलस दूर करना हो ये चाय सब कर लेती लेती है। मेटाबॉलिज्म भी तेज हो जाता है जिससे वेट लॉस में भी मददगार है और डाइजेशन को भी बूस्ट करती है। तो अगली बार चाय बनाओ तो जरा जावित्री डालकर देखो फर्क खुद समझ में आ जाएगा। (Skin ke Liye Javitri Ki Chai Peene ke Fayde)
यह भी पढ़ें : Rice Flour for Face : रोजाना चेहरे पर चावल का आटा लगाना सही है या नहीं?

अगर चेहरे की चमक बढ़ाने या पिंपल्स वगैरह से परेशान हो तो जावित्री की चाय (Javitri Tea Benefits) का सेवन लाभदायक होता है। जावित्री में इतने एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरे पड़े हैं जो स्किन के सारे टॉक्सिन्स बाहर फेंक निकाल देते हैं ऊपर से इन्फेक्शन से भी बचा लेते हैं।

त्वचा के लिए जावित्री वाली चाय के फायदे? (Javitri Tea Benefits for Skin)

इंफेक्शन के चांसेस काफी हद तक कम

अगर रोज-रोज जावित्री की चाय (Javitri Tea Benefits) पीना शुरू कर दो तो स्किन पर इंफेक्शन के चांसेस काफी हद तक कम हो सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जावित्री के सेवन सेस्किन पर बैक्टीरिया या फंगस टिक ही नहीं पाते हैं। तो अगर आपको बार-बार पिंपल्स, लाल चकत्ते या खुजली की टेंशन रहती है, जावित्री वाली चाय जरूर ट्राई करो।

त्वचा को डिटॉक्स करे

अगर आप सच में अपनी त्वचा को अंदर से चमकाना चाहते हो तो जावित्री की चाय (Javitri Tea Benefits) को जरूर ट्राई करें । ये चाय पीते ही जैसे स्किन के सारे जहर, गंदगी वगैरह बाहर निकल जाते हैं। मतलब बाहर से फेसवॉश कर-कर के थक गए तो अब अंदर से सफाई शुरू कर दो। जावित्री की चाय से स्किन में निखार आ जाता है, रंग भी साफ हो जाता है।
यह भी पढ़ें : Blue Skin Care : स्किनकेयर का नया ट्रेंड, जानिए ब्लू स्किनकेयर की खासियत

जल्दी बूढ़ा दिखने की टेंशन कम

जावित्री की चाय (Javitri Tea Benefits) पीने से प्रीमेच्योर एजिंग यानी टाइम से पहले बूढ़े दिखने की प्रॉब्लम को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं वो फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। इसका स्किन कम खराब होगी, झुर्रियां कम होंगी। रेगुलर पीने से चेहरे पर उम्र का असर धीमा पड़ जाता है। ये नैचुरल क्लींजर जैसा भी काम करती है, मतलब स्किन पर जमी गंदगी भी साफ करती है।
Black Pepper Tea Benefits

जावित्री की चाय बनाने का तरीका (How to make Javitri Tea)

जावित्री की चाय (Javitri Tea Benefits) बनानी है तो बस सबसे पहले जावित्री को लेकर मिक्सर में डालो और पाउडर बना लो। फिर एक पैन में पानी डालो, स्लो फ्लेम पर चढ़ा दो और उसमें वो पिसा हुआ जावित्री पाउडर डाल दो, बस एक चुटकी काफी है। अब आपका मन करे तो थोड़ा शहद डाल भी मिला दो, नींबू निचोड़ दो, स्वाद एकदम लेवल अप हो जाएगा। रात को सोने से पहले कुछ दिन तक ये चाय पीते रहो, स्किन भी खुश और हेल्थ भी फिट।

Hindi News / Lifestyle News / Javitri Tea Benefits for Skin : क्या जावित्री की चाय पीने से त्वचा में चमक आती है, जानिए बनाने का तरीका

ट्रेंडिंग वीडियो