Eating Fruits At Night Benefits: रात को सोते समय कौन सा फल खाना चाहिए?
Eating Fruits At Night Benefits: रात को सोने से पहले फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सभी फल रात में नहीं खाने चाहिए। यहां जानिए कि सोने से पहले कौन से फल खाने चाहिए और उनसे क्या फायदे होते हैं।
Eating Fruits At Night Benefits प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Eating Fruits At Night Benefits: अगर आप भी रात में कुछ हल्का और हेल्दी खाने की सोचते हैं तो फल एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। लेकिन अक्सर मन में सवाल आता है कि क्या रात को सोने से पहले फल खाना सही है? और अगर हां तो कौन-कौन से फल खा सकते हैं?
कुछ लोग कहते हैं कि रात में फल नहीं खाने चाहिए तो कुछ लोग इन्हें हेल्दी मानते हैं। ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइये जानते हैं, रात में फल खाना ठीक है या नहीं, कब खाना सही होता है और कौन से फल खाने से सेहत को फायदा मिलता है। (Eating Fruits At Night Benefits)
रात के समय फल खाना चाहिए या नहीं?
रात में फल खाना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसका समय और मात्रा सही होनी चाहिए। दरअसल, फलों में नेचुरल शुगर होती है जो जल्दी पच जाती है। अगर आप बहुत भारी डिनर करने के बाद फल खाते हैं तो पाचन में दिक्कत हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि डिनर के कम से कम 1 घंटे बाद और सोने से करीब 1 घंटे पहले ही फल खाएं।
हालांकि दिन के किसी भी समय फल खाए जा सकते हैं, लेकिन सबसे बेस्ट टाइम सुबह खाली पेट या नाश्ते में होता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और पाचन भी बेहतर रहता है। दोपहर में भी फल खाना फायदेमंद होता है क्योंकि शरीर दिन के वक्त ज्यादा एक्टिव रहता है और न्यूट्रिएंट्स जल्दी अवशोषित हो जाते हैं। रात में फल तभी खाएं जब भूख लगी हो और फल खाने के बाद तुरंत सोएं नहीं। रात में 8 बजे के बाद फलों का सेवन करने से परहेज करें।
रात में इन फलों का कर सकते हैं सेवन
रात में हल्के और पचने वाले फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। सेब फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन को सुधारता है। केला मसल्स को रिलैक्स करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है। पपीता हल्का होता है और पेट को साफ रखने में सहायक है। चेरी में मेलाटोनिन होता है जो नींद की गुणवत्ता बढ़ाता है, जबकि कीवी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इन फलों को रात के खाने के 1 घंटे बाद और सोने से पहले खाएं ताकि शरीर को फायदा मिल सके।