scriptNight Skin Care Tips For Dry Skin: ड्राई स्किन वालों को रोज रात में लगानी चाहिए ये 3 चीजें, चेहरा लगेगा साफ और ग्लोइंग | Night Skin Care Tips For Dry Skin glowing face Dry skin walo ko raat me kya lagana chahiye in hindi | Patrika News
ब्यूटी टिप्स

Night Skin Care Tips For Dry Skin: ड्राई स्किन वालों को रोज रात में लगानी चाहिए ये 3 चीजें, चेहरा लगेगा साफ और ग्लोइंग

Night Skin Care Tips For Dry Skin: अगर आपकी स्किन हर मौसम में रूखी-सूखी रहती है और चेहरा बेजान दिखता है तो इन 3 चीजों को रात में लगाना फायदेमंद हो सकता हैं। यहां जानिए क्या है वो 3 चीजें जिसे लगाने से आपका स्किन स्मूद और हेल्दी बना रह सकता हैं।

भारतJun 14, 2025 / 01:31 pm

Nisha Bharti

Night Skin Care Tips For Dry Skin

Night Skin Care Tips For Dry Skin प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Night Skin Care Tips For Dry Skin: अगर आपकी स्किन हमेशा खिंची-खिंची सी लगती है या फिर फेस पर रफनेस और पपड़ी सी दिखती है तो समझ लीजिए आपकी स्किन ड्राई है और उसे खास देखभाल की जरूरत है। दिनभर की धूल-मिट्टी, मौसम का असर ये सब चेहरे की नमी छीन लेते हैं। लेकिन अगर आप हर रात सोने से पहले कुछ खास चीजें चेहरे पर लगाया जाएं तो स्किन को राहत मिल सकती हैं। आइए जानते हैं, ऐसी 3 चीजों के बारे में जो ड्राई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं।

1. नारियल तेल

    नारियल तेल हर घर में आसानी से मिल जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह ड्राई स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स स्किन की ड्राइनेस को कम करते हैं और नमी बनाए रखते हैं। रात को सोने से पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से धो लें और फिर थोड़ा सा नारियल तेल हथेलियों में लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। (Night Skin Care Tips)
    इसे रातभर लगा रहने दें। सुबह उठते ही स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेटेड महसूस होगी। नारियल तेल स्किन को पोषण देता है और फाइन लाइन्स को भी धीरे-धीरे कम करता है।

    यह भी पढ़ें: Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले एलोवेरा के साथ लगाएं ये 3 चीजें, सुबह चेहरा लगेगा साफ और ग्लोइंग

    2. एलोवेरा जेल

      एलोवेरा जेल एक ऐसा नेचुरल प्रोडक्ट है जो स्किन को सुकून भी देता है और उसमें नमी भी बनाए रखता है। जिनकी स्किन ड्राई होने के साथ-साथ सेंसिटिव भी है, उनके लिए एलोवेरा बहुत काम का है। रात को चेहरा धोने के बाद थोड़ा सा फ्रेश एलोवेरा जेल या मार्केट से मिला हुआ प्योर जेल चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को ठंडक देता है, खुजली या जलन से राहत देता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो स्किन को रिपेयर करते हैं और ग्लो भी लाते हैं।

      3. बादाम का तेल

        बादाम का तेल स्किन को गहराई से पोषण देता है। इसमें मौजूद विटामिन ई ड्राई स्किन को रिवाइव करने में मदद करता है। यह डार्क स्पॉट्स, झुर्रियां और चेहरे की थकान को दूर करने में भी असरदार है। सोने से पहले चेहरे पर 2–3 बूंद बादाम तेल लें और हल्के हाथों से ऊपर की दिशा में मसाज करें। कुछ ही दिनों में चेहरा पहले से ज्यादा फ्रेश और चमकदार दिखने लगेगा। बादाम तेल स्किन को ना सिर्फ मॉइश्चर देता है, बल्कि उसे स्मूद और हेल्दी भी बनाता है।
        डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

        Hindi News / Lifestyle News / Beauty Tips / Night Skin Care Tips For Dry Skin: ड्राई स्किन वालों को रोज रात में लगानी चाहिए ये 3 चीजें, चेहरा लगेगा साफ और ग्लोइंग

        ट्रेंडिंग वीडियो