Bharti Singh Net Worth: कॉमेडी की दुनिया की क्वीन की करोड़ों की दौलत, लग्जरी फ्लैट और आलीशान कारें, जानिए ग्लैमरस लाइफस्टाइल का सच
Bharti Singh Net Worth: भारती सिंह ने कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें करोड़ों की दौलत, आलीशान घर और ग्लैमरस लाइफस्टाइल दिलाई है। जानिए करोड़ों में खेली वाली भारती की लग्जरी लाइफस्टाइल और नेट वर्थ।
Bharti Singh Net Worth: भारती सिंह आज भारत के सबसे लोकप्रिय और सफल कॉमेडियनों में से एक हैं। उनकी कड़ी मेहनत के चलते आज उनका नाम टॉप कॉमेडियन की सूची में शामिल है। उन्होंने अपनी कला के दम पर करोड़ों की कमाई हासिल की है और मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आइए, जानते हैं भारती सिंह की लग्जरी लाइफस्टाइल, उनकी कुल संपत्ति, शानदार कारों का कलेक्शन, सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और उनकी कमाई के अन्य स्रोतों के बारे में।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, भारती सिंह की अनुमानित नेट वर्थ तक लगभग ₹30 करोड़ (लगभग $4 मिलियन) बताई जा रही है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत कॉमेडी, ब्रैंड एंडोर्समेंट्स, लाइव शोज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हैं।
लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके पति हरभजन सिंह मुंबई के एक प्राइम लोकेशन में स्थित 2 BHK लग्ज़री फ्लैट में रहते हैं। इस फ्लैट की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह घर शानदार इंटीरियर्स और हाई-एंड सुविधाओं से लैस है, जो उनकी शाही जिंदगी की झलक देता है।
भारती सिंह के कार कलेक्शन
भारती सिंह के पास लग्जरी कारों का एक बेहतरीन कलेक्शन है, जो उनकी सफलता और आलीशान जीवनशैली का प्रतीक है। उनके गैराज में BMW X5 और Audi Q5 जैसी उच्च गुणवत्ता वाली कारें शामिल हैं। इसके अलावा, वे Mercedes Benz GL-350 और BMW X7 की भी मालिक हैं, जो उनकी कार कलेक्शन को और भी खास बनाते हैं।
सोशल मीडिया फॉलोअर्स
भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है। Instagram (bharti.laughterqueen) पर उनके 8.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर पोस्ट को देखकर अपना प्यार और सपोर्ट जाहिर करते हैं। इसके अलावा, उनके YouTube चैनल पर भी लाखों सब्सक्राइबर हैं, जहां वे अपनी कॉमेडी वीडियो, व्लॉग्स और लाइव शो के क्लिप्स शेयर करती हैं। सोशल मीडिया की यह लोकप्रियता उनकी इनकम का सबसे बड़ा सोर्स है, जिससे वह महीने के लाखों कमाई करती हैं।
भारती सिंह की कमाई के कई स्रोत हैं, जो उनकी शानदार लाइफस्टाइल का आधार हैं। सबसे बड़ा स्रोत है ब्रैंड एंडोर्समेंट्स, जहां वे कई बड़े और फेमस ब्रांड्स के साथ काम करती हैं। इसके अलावा, भारती देश-विदेश में लाइव स्टेज परफॉर्मेंस भी करती हैं, जिनसे उन्हें अच्छी कमाई होती है। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता के चलते पॉडकास्ट और फैन ब्लॉग्स भी उनकी आय का हिस्सा हैं। साथ ही, वे लगातार नए टीवी शो भी कर रही हैं, जैसे लाफ्टर शेफ, जिससे वह करोड़ों की कमाई करती हैं।
अगर आप इस तरह के सेलेब के लाइफ से जुड़ी बातों को पढ़ना चाहते हैं तो पत्रिका के लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) सेक्शन की खबरों को पढ़िए। यहां पर आपको इस सेक्शन की रोचक खबरें मिलेंगी।
Hindi News / Lifestyle News / Bharti Singh Net Worth: कॉमेडी की दुनिया की क्वीन की करोड़ों की दौलत, लग्जरी फ्लैट और आलीशान कारें, जानिए ग्लैमरस लाइफस्टाइल का सच