scriptChirag Paswan: चिराग पासवान के पास करोड़ों की संपत्ति, बस दो हैं गाड़ी, जानिए लग्जरी लाइफ की खास बातें | Chirag Paswan Lifestyle Net Worth Political Career Car Collection | Patrika News
लाइफस्टाइल

Chirag Paswan: चिराग पासवान के पास करोड़ों की संपत्ति, बस दो हैं गाड़ी, जानिए लग्जरी लाइफ की खास बातें

Chirag Paswan Lifestyle: चिराग पासवान का जीवन एक अभिनेता से केंद्रीय मंत्री बनने तक का सफर है। जानिए उनकी लाइफस्टाइल, कुल संपत्ति, राजनीतिक करियर, कार कलेक्शन और पारिवारिक जीवन से जुड़ी खास बातें।

भारतJun 09, 2025 / 03:19 pm

Rahul Yadav

Chirag Paswan Lifestyle

Chirag Paswan Lifestyle
फोटो सोर्स – ichiragpaswan/Instagram फोटो डिजाइन- पत्रिका.com

Chirag Paswan Lifestyle: चिराग पासवान, भारत के एक युवा और प्रभावशाली पॉलिटिशियन हैं जो लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता और वर्तमान में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने एक अभिनेता के रूप में भी काम किया है, लेकिन राजनीति में उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान की विरासत को आगे बढ़ाते हुए बिहार और केंद्र दोनों में अपनी पहचान बनाई है। उनके जीवन में उतार-चढ़ाव, परिवारिक विवाद और राजनीतिक संघर्षों के बीच भी एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला है। इस आर्टिकल में हम उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं को विस्तार से समझेंगे।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और विरासत (Chirag Paswan Chirag Political Career)

चिराग पासवान का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को हुआ था। वे भारत के वरिष्ठ दलित नेता और केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के बेटे हैं। उनके पिता ने लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की थी। चिराग ने 2014 में पहली बार जमुई से सांसद बनने के बाद राजनीति में कदम रखा और लगातार दो बार वहां से चुनाव जीते। 2024 के लोकसभा चुनाव में वे हाजीपुर से सांसद चुने गए। आज वे पार्टी के अकेले सांसद और अध्यक्ष हैं और मोदी सरकार में मंत्री भी हैं।

कितने पढ़े लिखे हैं चिराग पासवान? (Chirag Paswan Qualifications)

चिराग पासवान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार में पूरी की और उच्च शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश चले गए। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। भले ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की लेकिन, लेकिन उनका रुझान शुरू से ही राजनीति की ओर था, जिस पर उनके पारिवारिक राजनीतिक विरासत का गहरा असर रहा।

बॉलीवुड से राजनीति तक का सफर (Chirag Paswan Bollywood Career)

राजनीति में आने से पहले चिराग ने 2011 में बॉलीवुड फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ से डेब्यू किया था जिसमें कंगना रनौत भी थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद उन्होंने फिल्मी करियर छोड़कर अपने पिता के पदचिन्हों पर चलने का निर्णय लिया। 2012 में उन्होंने राजनीति में सक्रिय रूप से काम शुरू किया और जल्द ही एक गंभीर नेता के रूप में पहचाने जाने लगे।

चिराग पासवान नेट वर्थ और रहन-सहन (Chirag Paswan Net Worth)

चिराग पासवान के 2024 के हलफनामे के अनुसार कुल संपत्ति 2.68 करोड़ रुपये है। इसमें 1.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है, जिसमें नकद, बैंक बैलेंस, शेयर और 14.40 लाख रुपये के सोने के गहने हैं। वे साधारण लेकिन सलीके से जीवन जीते हैं।
इसे भी पढ़ें – क्रिकेटर Rinku Singh और Priya Saroj की सगाई में दिखी रॉयल केमिस्ट्री, एक्सक्लूसिव रिंग एक्सचेंज ने लूटी महफिल, जानिए पूरी डिटेल्स

करोड़ो के घर में रहते हैं चिराग पासवान (Chirag Passwan Villa)

चिराग पासवान के पास पटना में एक घर है, जिसकी कीमत उनके 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार लगभग 1.02 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उनके पास दिल्ली में कोई अचल संपत्ति नहीं है, जैसा कि हलफनामे में उल्लेख किया गया है। पहले उनके पिता रामविलास पासवान को दिल्ली में 12 जनपथ पर एक सरकारी बंगला आवंटित था, लेकिन 2022 में इसे खाली कर दिया गया था। वर्तमान में, चिराग को दिल्ली में 1 सुनहरी बाग में एक सरकारी आवास मिला है, जो उनकी केंद्रीय मंत्री की हैसियत के कारण है।

चिराग पासवान कार कलेक्शन (Chirag Paswan Car Collection)

चिराग पासवान के पास दो गाड़ियां हैं। टोयोटा फॉर्च्यूनर और मारुति जिप्सी। उन्होंने 2014 में करीब 30 लाख रुपये में टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदी थी, जो एक पावरफुल SUV मानी जाती है। इसमें 2.8-लीटर इंजन है जो 204 PS की पावर और 500 Nm टॉर्क देता है, साथ ही इसमें 7 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक ड्राइव कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी हैं। इसका इंटीरियर ब्लैक शेड में है और एक्सटीरियर में क्रोम ग्रिल जैसी डिजाइनिंग दी गई है। दूसरी ओर, 2015 में उन्होंने लगभग 5 लाख रुपये की मारुति जिप्सी खरीदी थी जो अब भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है।

चिराग पासवान का निजी जीवन और पारिवारिक जुड़ाव (Chirag Paswan Personal Life)

चिराग अपने परिवार के बहुत करीब हैं। उनकी मां का नाम रीना पासवान है और उनकी एक बहन भी है जिनका नाम निशा पासवान है। उनके परिवार में सौतेली मां राजकुमारी देवी और दो सौतेली बहनम आशा व उषा पासवान भी हैं। वे त्योहारों और पारिवारिक परंपराओं में भाग लेते हैं। छठ पूजा जैसे अवसरों पर वे खुद प्रसाद बनाते हैं और परिवार के साथ समय बिताते हैं। यह उनकी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से गहरे जुड़ाव को दिखाता है।

चिराग पासवान के विवाद और आलोचनाएं (Chirag Paswan Controversies)

राजनीति में होने के कारण चिराग विवादों से भी अछूते नहीं हैं। रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद एलजेपी के नेतृत्व को लेकर उनका अपने चाचा पशुपति पारस से टकराव हुआ। पार्टी टूट गई और दोनों धड़े बन गए। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर कई बार उनके फैशन और बोलचाल की शैली को लेकर मजाक उड़ाया जाता है। कुछ लोगों ने उनके राजनीतिक योगदान पर भी सवाल उठाए हैं। 2024 में एक पोस्ट में उनके बारे में अफवाह फैलाई गई कि वे समलैंगिक हैं लेकिन ऐसी किसी बात का कोई प्रमाण नहीं है।

चिराग पासवान का डेली रूटीन (Chirag Paswan Daily Routine)

Chirag Paswan Daily Lifestyle
Chirag Paswan Daily Lifestyleफोटो सोर्स – ichiragpaswan/Instagram
चिराग पासवान की रोजमर्रा की दिनचर्या में राजनीति से जुड़े काम, पार्टी की बैठकों में हिस्सा लेना, मंत्री के रूप में काम करना और लोगों से मिलना शामिल होता है। वे अपनी सेहत और पहनावे का भी ध्यान रखते हैं, जो उनके फिल्मी दौर की याद दिलाता है। वे बिहार के मुद्दों पर भी सक्रिय रहते हैं। जैसे, BPSC परीक्षा घोटाले पर उन्होंने सख्त बयान दिया था। साल 2025 में वे दावोस (Davos) में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए, जहां उन्होंने भारत के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को लेकर बात की।
अगर आप इस तरह के सेलेब के लाइफ से जुड़ी बातों को पढ़ना चाहते हैं तो पत्रिका के लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) सेक्शन की खबरों को पढ़िए। यहां पर आपको इस सेक्शन की रोचक खबरें मिलेंगी।

Hindi News / Lifestyle News / Chirag Paswan: चिराग पासवान के पास करोड़ों की संपत्ति, बस दो हैं गाड़ी, जानिए लग्जरी लाइफ की खास बातें

ट्रेंडिंग वीडियो