scriptछत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हुई बारिश, गाज की चपेट में आकर महिला की मौत… | Rain thunder and lightning in Chhattisgarh | Patrika News
कोरबा

छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हुई बारिश, गाज की चपेट में आकर महिला की मौत…

CG Lightning Death: कोरबा जिले में गरज-चमक के साथ हुई रूक-रूक बारिश और धूप ने लोगों को परेशान किया है। धूप निकलने से मौसम विभाग ने तापमान में एक डिग्री सेल्सियस इजाफा दर्ज किया है।

कोरबाMay 29, 2025 / 01:52 pm

Shradha Jaiswal

छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हुई बारिश, गाज की चपेट में आकर महिला की मौत(photo-unsplash image)

छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हुई बारिश, गाज की चपेट में आकर महिला की मौत(photo-unsplash image)

CG Lightning Death: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गरज-चमक के साथ हुई रूक-रूक बारिश और धूप ने लोगों को परेशान किया है। धूप निकलने से मौसम विभाग ने तापमान में एक डिग्री सेल्सियस इजाफा दर्ज किया है। हालांकि बारिश से वातावरण में नमी बनी रही। इससे लोगाें को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन चरमराई बिजली आपूर्त व्यवस्था से लोगों में नाराजगी रही।
बुधवार सुबह आसमान में बदली छाई रही। मौसम ने करवट ली और सुबह लगभग कई इलाके में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। दोपहर में मौसम में परिवर्तन हुआ। रिमझिम बारिश शुरू हुई। शहर की सड़कें पानी तरबतर हो गया। लोग जहां-तहां रूक गए और बारिश थमने का इंतजार करते रहे।
यह भी पढ़ें

CG Monsoon 2025: 13 दिन पहले ही बस्तर पहुंचा मानसून, बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी… देखें Photos

CG Monsoon 2025: मौसम हुआ सुहाना

इस बीच तेज धूप भी निकल। धूप और बारिश एकसाथ हुई। यह लोगों के लिए कौतूहल बना रहा। गर्मी का उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। बारिश थमने के बाद लोग गंतव्य के लिए आगे बढ़े। मौसम विभाग ने धूप की वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं न्यनूतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर बारिश के बाद से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था से लोग परेशान हैं। साथ ही गर्मी के सीजन में किए मेंटनेंस की पोल बारिश ने खोल दी है। शहरी क्षेत्र के टीपी नगर, पावर हाउस रोड, पुरानी बस्ती, सीतामणी सहित अन्य मोहल्ले में बिजली बार-बार बंद होती रही। वहीं सर्वंमगला नगर दुरपा, आजाद नगर सहित कई इलाके की बिजली देर रात बंद हुई, वह दोपहर लगभग 12 बजे के बाद बहाल हुई। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या दिनभर बनी रही। इसे लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

गाज की चपेट में आकर महिला की मौत

बारिश के बाद से जर्जर सड़कों से आवाजाही लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिला प्रशासन ने समय रहते सर्वमंगला पुल के पास स्थित जर्जर सड़क के मरम्मतीकरण पर ध्यान नहीं दिया गया। बारिश शुरू होते ही बडे़-बडे़ गड्ढों में मिट्टी डालकर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई है। मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। इससे वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है। मानसून सक्रिय होने के बाद समस्या बढ़ जाएगी।

कोरबा नगर में लगभग सवा घंटे तक बरसे बादल

हसदेव नदी किनारे स्थित जंगल से लकड़ी लेने गई 30 वर्षीय महिला सविता मांझी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम जोगीडीह बालकोनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपनी देवरानी के साथ लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान मौसम खराब होने से आकाशीय बिजली गिरी। इसकी जद में आकर सविता की मौत हो गई।

Hindi News / Korba / छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हुई बारिश, गाज की चपेट में आकर महिला की मौत…

ट्रेंडिंग वीडियो