ये भी पढ़ें:
CG Love Crime: पहले बहन से किया प्यार फिर बेरहमी से कर दी हत्या, जानिए दिल दहला देने वाली घटना CG News: हिन्दू लड़की ने मुस्लिम युवक संग रचाया विवाह
पिछले माह 22 अप्रैल को कटघोरा क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की युवती एक कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने लड़की की पतासाजी की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर
पुलिस को सूचना दी। 26 मई को पुलिस ने लड़की की मां को थाने बुलाया लेकिन युवती ने अपनी मां से मिलने से इनकार कर दिया।
मां को जानकारी मिली कि उसकी बेटी ने एक मुस्लिम युवक संग विवाह कर लिया है। लड़की के परिवार का आरोप है कि बहला-फुसलाकर लड़की को कोलकाता ले जाया गया और वहां मस्जिद में मौलवी के समक्ष उसकी शादी कराई गई।
हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद का लगाया आरोप
इस मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठन को होने पर संगठन के सदस्यों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर हंगामा किया। लड़के पर लव जिहाद का आरोप लगाया और उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। मांगों के समर्थन में संगठन से जुड़े लोग एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। संगठन का कहना है कि लड़की को बहला-फुसलाकर
विवाह किया गया है जो संवैधानिक तौर पर वैध नहीं है। संगठन ने लड़की को उसके माता-पिता को सौंपने की मांग की है। इधर हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लड़की को कोरबा के नारी निकेतन गृह में रखवा दिया है। पुलिस आगे की स्थिति पर नजर रख रही है। इस संबंध में मां-बाप के साथ-साथ सभी पक्षों के संपर्क में है।