भाजपा नेता ने भी दिया लोगों का साथ
भाजपा नेता भूरेसिंह पटेल ने कहा कि आंदोलन गांव तक पहुंचना चाहिए। अजय जोशी ने बताया कि इस कार्य में जनप्रतिनिधियों की भूमिका होनी चाहिए। हमें उनके पास जाकर मिलना चाहिए। रोहित जोशी ने कहा कि हम जिन क्षेत्रों को जिले में शामिल करना चाहते हैं वहां के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की स्वीकृति लेना चाहिए। अधिवक्ता जितेन्द्र नेगी ने गत वर्षों से चल रहे आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किन कारणों से हम जिला बनने से वंचित रहे, उन कारणों और कमियों को दूर किया जाएगा। (Demand to make maheshwar district) मंडलेश्वर को भी लाया जाए साथ- विश्वदीप मोयदे
मंडलेश्वर नगर परिषद के अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे ने जिला बनाने के लिए महेश्वर-मंडलेश्वर को एकजुट होकर काम करने की बात पर जोर दिया। मोयदे ने कहा कि हमारी संघर्ष समिति अभी सुझावों पर कार्य करेगी। समिति हर नगर परिषद, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और अन्य संगठनों से महेश्वर को जिला बनाने के प्रस्ताव लेकर सरकार के सामने मजबूती से अपना पक्ष रखेगी। नवीनचंद जैन, नगर परिषद करही अध्यक्ष नंदकिशोर खेडेकर, मंजुला मेवाड़े, नवीन कुमार, दुर्गेश राजदीप, सुरेश अग्रवाल, महेंद्र सिंह सोलंकी, शरद श्रीमाली ने भी अपने सुझाव रखे।(Demand to make maheshwar district)
जिला बनाने के लिए सुविधाएं मौजूद
मंडलेश्वर अभिभाषक संजीव मोयदे ने बताया कि महेश्वर में जिला बनाने के लिए सभी आधारभूत सुविधाएं मौजूद हैं। मंडलेश्वर में जिला न्यायालय संचालित हो रहा है। महेश्वर की माहेश्वरी साड़ी, ऐतिहासिक किले और धार्मिक महत्व के लिए विश्वभर में जाना जाता है। नर्मदा तट पर बसा यह शहर सांस्कृतिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है जिला बनने से प्रशासनिक सुविधाएं बेहतर होंगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का समय विकास होगा। महेश्वर को जिला बनाने की मांग अब एक संगठित आंदोलन का रूप लेगी। (Demand to make maheshwar district)