scriptमेडिकल कॉलेज अस्पताल : 5 वीं मंजिल पर वार्ड में भर्ती मरीज डक्ट में कूद की आत्महत्या | Medical College Hospital: Patient admitted in ward on 5th floor commits suicide by jumping into duct | Patrika News
खंडवा

मेडिकल कॉलेज अस्पताल : 5 वीं मंजिल पर वार्ड में भर्ती मरीज डक्ट में कूद की आत्महत्या

मेडिकल कॉलेज अस्पताल की 5 वीं मंजिल पर वार्ड (501) में भर्ती मरीज डक्ट में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। डक्ट में गिरने से उसके हांथ, पैर, सिर समेत अन्य अंगों में गहरी चोटें आईं। हादसे की जानकारी 18 घंटे बाद सोमवार की सुबह 9.30 बजे सीसीटीवी कैमरे से हुई।

खंडवाMay 27, 2025 / 11:41 am

Rajesh Patel

Medical College Hospital

अस्पताल के डक्ट से मरीज को पांच घंटे मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। आकस्मिक चिकित्सा केंद्र पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेड पर मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। वार्ड से रविवार दोपहर गायब मरीज दूसरे दिन सोमवार को सीसीटीवी कैमरे लोकेशन मिली। अस्पताल के डक्ट से मरीज को पांच घंटे मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। आकस्मिक चिकित्सा केंद्र पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आकस्मिक चिकित्सा में डॉक्टर ने घोषित की मौत

डक्ट में ही हो गई थी मौत, हाथ, पैर, सिर में गहरी चोटें

मेडिकल कॉलेज अस्पताल की 5 वीं मंजिल पर वार्ड (501) में भर्ती मरीज डक्ट में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। डक्ट में गिरने से उसके हांथ, पैर, सिर समेत अन्य अंगों में गहरी चोटें आईं। हादसे की जानकारी 18 घंटे बाद सोमवार की सुबह 9.30 बजे सीसीटीवी कैमरे से हुई। पांच घंटे रेस्क्यू के बाद मरीज को बाहर निकाल कर आकस्मिक वार्ड में ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरीज वार्ड से एक पहले रविवार को ही दोपहर 2.30 से बेड से गायब था। रात बजे 8.30 पत्नी सविता ने वार्ड स्टाफ को सूचना दी। कर्मचारियों ने रात 12 बजे तक खोजबीन की पता नहीं चला। सुबह सीसीटीवी कैमरा चेक के बाद पता चला कि डक में गिर गए हैं। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
खून की कमी होने पर कराया था भर्ती

सूरजकुंड ( वार्ड-3 ) निवासी मोहन लाल अमोरे (50 ) पिता शंकरलाल को अचानक घबराहट और चक्कर आने पर परिजनों ने 22 मई को अस्पताल भर्ती कराया। चेकअप के बाद 5 वीं मंजिल वार्ड नंबर-501 ( बेड-26 पर ) भर्ती किया गया। डॉ मोहित गर्ग की देखरेख एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। जांच में पता चला के लेट्रिन के रास्ते खून जा रहा था। तबीयत में सुधार होने पर बेड से अक्सर कुछ देर घूमने चले जाते थे। 25 मई को मरीज के साथ कोई नहीं था। शाम को पत्नी सविता भोजन लेकर पहुंची। बेड पर नहीं मिले। पत्नी ने स्टाफ को सूचना दी। खोजबीन के बाद देररात तक पता नहीं चला। सुबह परिजनों और अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। परिजन और पुलिस की मौजूदगी में कैमरे की फुटेज को चेक किया गया। मोहनलाल की लोकेशन बाथरूम की ओर मिली।
बाथरूम की खिड़की का कांच टूटा हुआ था

बाथरूम की खिड़कीतोड़ डक्ट में कूदा

बाथरूम को चेक किया गया तो पिछले हिस्से की खिड़की का कांच टूटा हुआ था। डक में गिरने की आशंका हुई। कर्मचारियों डक में टार्च की रोशनी में देखा तो नीचे कपड़ा दिखा। ग्राउंड फ्लोर से डक के भीतर गार्ड व वार्ड ब्वॉय घुसे। बेड के चादर के सहारे से नीचे उतारा गया। आकस्मिक चिकित्सा केंद्र में डॉक्टरों ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। मोघट पुलिस घटना स्थल की फुटेज लेकर छानबीन शुरू की है।
अस्पताल में मरीज के डक्ट में कूदने की सूचना से अफसरा-तफरी

अस्पताल में रिश्तेदार करता था देख-रेख

अस्पताल में मोहन लाल की देखरेख पत्नी सविता के साथ ही अस्पताल का कर्मचारी हरिओम मालवीय करता था। कर्मचारी माेहन लाल का रिश्तेदार है। पुलिस की छानबीन में हरिओम ने बताया कि वह स्वयं रात में खोजबीन की। पता नहीं चला।
पता नहीं चला

परिजनों का रो-रोकर बुराहाल

पत्नी सविता ने कहा कि हम्माली कर परिवार चलता था। दो बेटे सुमित टंकी आदि बनाने का काम करता है। वैभव ऑटो चलता हैै। आठ साल पहले भी मोहन लाल की ऐसी ही तबीयत खराब हुई थी। इसकी सूचना पर मृतक मोहनलाल के रिश्तेदारों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया।

अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा

वार्ड से मरीज के गायब होने और डक में मिलने की सूचना से वार्ड से लेकर अस्पताल परिसर में देर रात तक अफरा-तफरी जैसे माहौल रहा। सुबह जानकारी होने पर मरीज व तीमारदारों ने राहत की सांस ली। वार्ड में आस-पास भर्ती मरीज भी परेशान रहे।
वर्जन..डॉ रंजीत बड़ोले, अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल-मरीज बेड से गायब था। स्टाफ और परिजनों ने खोजबीन की। नहीं मिलने पर रात को ही पुलिस को सूचना दी गई। सुबह सीसीटीवी फुटेज में चेक किया गया। बाथरूम में लोकेशन मिलने पर छानबीन की गई। डक में गिरने की सूचना पर मरीज को बाहर निकाला गया। चेक करने के बाद पता चला कि मृत्यु हो गई है। पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।

Hindi News / Khandwa / मेडिकल कॉलेज अस्पताल : 5 वीं मंजिल पर वार्ड में भर्ती मरीज डक्ट में कूद की आत्महत्या

ट्रेंडिंग वीडियो