CG News: 16 पदक लगाकर प्रदेश व जिले का किया नाम रोशन
अकेडमी के प्रशिक्षक राजा जोशी ने बताया कि भूपेंद्र विगत तीन सालों से अकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं। साथ ही वह सेजस पिपरिया स्कूल में पीटीआई के पद कार्यरत है, जहां स्कूल के बच्चों व एकेडमी के खिलाड़ियों को सॉफ्टबॉल का प्रशिक्षण देते हैं। भूपेंद्र ने अभी तक जापान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व किया था। साथ ही 7 बार सीनियर राष्ट्रीय
प्रतियोगिता में सम्मिलित हुआ, जिसमे 4 स्वर्ण पदक, 1 कांस्य पदक, नेशनल गेम्स गुजरात में एक रजत पदक, 6 बार फेडरेशन कप, जिसमें 3 बार स्वर्ण पदक, 4 बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, 4 बार इंटर जोन, जिसमे 2 स्वर्ण व 2 रजत, 1 वेस्ट जोन जिसमे 1 स्वर्ण पदक, 3 बार जूनियर नेशनल जिसमे 2 स्वर्ण पदक व 2 सब जूनियर नेशनल खेला है। अभी तक इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 12 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक व 1 कांस्य पदक कुल 16 पदक लगाकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है।
जिले का नाम रौशन
हाल ही में भूपेंद्र गढ़े को खेल विभाग द्वारा राजीव पाण्डेय अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जो बहुत ही गौरव की बात है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की जूनियर सॉफ्टबॉल बालिका टीम को भी मुख्यमंत्री ट्राफी से सम्मानित किए जाएगा। इस पर चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धमेंद्र सिंह, सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है। सॉफ्टबाल में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
भूपेंद्र को पूर्व में खेल विभाग द्वारा आयोजित राज्य खेल अलंकरण में मुख्यमंत्री ट्राफी से भी सम्मानित किया गया है, जो अब शहीद राजीव पाण्डेय अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। अकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी ने बताया कि प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ी प्रति वर्ष बेसबॉल और सॉफ्टबॉल खेल में
अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो रहे है। पदक लगाकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करते आ रहे हैं, जो सहारणीय है।