उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरणीय समस्याओं और समाधान के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभागीय वन अधिकारी एक के द्विवेदी ने बताया कि दुर्वासा ऋषि आश्रम, ग्राम पंचायत अकना का मजरा दशहरी, ग्राम पंचायत निगोही में घाटों की सफाई और दीपदान का किया गया। इस मौके पर पौधा रोपण भी किए गए। जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान
‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर ‘एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। एक पौधा मां के नाम लगाए जाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। रोपे गए पौधों को अपलोड करने के लिए मेरी लाइफ पोर्टल बनाया गया है।
24 विभागों को आवंटित किए गए पौधे
प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि 2030 तक उत्तर प्रदेश में 15 प्रतिशत वन क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य है। एके द्विवेदी ने बताया कि आज 5 जून से 30 सितंबर तक 57.22 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। वन विभाग के साथ 24 अन्य विभागों को पौधे आवंटित कर लक्ष्य दिया गया है। रोपे गए पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए हर ग्राम पंचायत में त्रिवेणी वन क्षेत्र बनाए जाएंगे।