मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में भी तापमान में कमी रही। आसमान में बादल छाए रहें। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना है। गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
कैसा रहेगा 17 जून का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दोपहर में आंधी चलने की संभावना है। इसके साथ ही 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात में भी बादल गरजने के साथ आंधी और भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
कैसा रहेगा 20 जून तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 18 जून बुधवार का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आकाशीय बिजली गिरने के साथ 52 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 19 जून गुरुवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आकाशीय बिजली गिरने के साथ 65 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार 20 जून को तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है और 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।