मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 21 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश नहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
कैसा रहेगा 7 मई से 10 मई तक का मौसम? मौसम विभाग के अनुसार 7 मई बुधवार का तापमान 25 डिग्री से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की बौछारें गिर सकती हैं। गुरुवार 8 मई के दिन तापमान 26 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 14 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 9 मई शुक्रवार का तापमान 27 से 37 और शनिवार 10 मई का तापमान 27 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शनिवार को 18 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।