scriptपुत्र ब्रिटेन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, यहां पैरालिसिस मां की नृशंस हत्या, मचा कोहराम | Son software engineer in Britain, paralyzed mother brutally murdered here | Patrika News
कानपुर

पुत्र ब्रिटेन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, यहां पैरालिसिस मां की नृशंस हत्या, मचा कोहराम

Son software engineer in Britain, paralyzed mother murdered कानपुर में एनआरआई इंजीनियर के घर में हत्या और लूटपाट की घटना हुई है। इसमें एनआरआई की पैरालिसिस पीड़ित मां की नृशंस हत्या की गई है। घटना के समय वह घर में अकेले थी।

कानपुरJul 10, 2025 / 12:46 pm

Narendra Awasthi

घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस (फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- ‘X’ वीडियो ग्रैब

Son software engineer in Britain, paralyzed mother murdered कानपुर में ब्रिटेन के एनआरआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मां की दिनदहाड़े घर के अंदर नृशंस हत्या कर दी गई है। घर में रखे नगदी और जेवर की लूट की गई है। जिसकी कीमत लगभग 23 लाख रुपए है। घटना की जानकारी उस समय हुई। जब मृतका के पति बाजार से वापस घर आए। घर में 71 वर्षीय पत्नी का शव पड़ा था। घर का सामान अलमारी टूटी पड़ी हुई थी। यह देख उनके पैरों के लिए जमीन खिसक गई। तत्काल घटना की जानकारी अपने पुत्र और पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एडीसीपी सेंट्रल, एसीपी अनवरगंज मौके पर पहुंच गए। ‌घटना बजरिया थाना क्षेत्र की है।

बजरिया थाना क्षेत्र की घटना

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग निवासी सुनील कुमार मिश्रा की 71 वर्षीय पत्नी प्रेमलता की घर के अंदर उस समय हत्या कर दी गई। जब सुनील कुमार घर से बाहर खरीदारी करने के लिए गए थे।‌ घटना के समय प्रेमलता अकेली थी। उन्हें पैरालिसिस हो गया था।‌ सुनील कृष्णा जब वापस आए तो उन्होंने देखा की पत्नी का शव बेड पर पड़ा है। सामान बिखरा हुआ है। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार सुनील कृष्ण का बड़ा पुत्र लखनऊ कोचिंग चलाता है और छोटा ब्रिटेन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उन्होंने घटना की जानकारी पुत्रों को दी।

क्या कहते हैं सहायक पुलिस आयुक्त?

बजरिया थाना पुलिस घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण कर रही है। जिससे कि हत्यारों तक पहुंचा जा सके‌ कुछ संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़े हैं। ‌सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि सुनील कृष्ण मिश्रा की पत्नी की हत्या की गई है। अलमारी से उनकी कानों के टप्स, सोने की चेन, अंगूठी गायब है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। ‌

Hindi News / Kanpur / पुत्र ब्रिटेन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, यहां पैरालिसिस मां की नृशंस हत्या, मचा कोहराम

ट्रेंडिंग वीडियो