मौसम विभाग के अनुसार मानसून जून के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई के प्रथम सप्ताह में आने की संभावना है। 14-15 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। लेकिन यह कितना सक्रिय होगा? यह सहायक मौसमी घटकों पर निर्भर करता है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान सामान्य तक पहुंच सकता है। लोगों को गर्मी का एहसास होगा।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। शनिवार 7 जून को आसमान साफ रहेगा अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है आसमान साफ रहेगा।
कैसा रहेगा 9 जून से 11 जून तक का मौसम?
सोमवार 9 जून का तापमान 31 डिग्री से लेकर 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि मंगलवार 10 जून तापमान 32 डिग्री से 45 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। बुधवार 11 जून को भी न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 42 डिग्री रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा।