scriptमानसून की आंधी-तूफान के साथ एंट्री! अगले 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की इन जिलों में अलर्ट | Monsoon entered with thunderstorms. Alert issued in these districts for heavy to very heavy rains in the next 24 hours | Patrika News
अलीगढ़

मानसून की आंधी-तूफान के साथ एंट्री! अगले 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की इन जिलों में अलर्ट

Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आगामी द दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर अलग-अलग इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अलीगढ़Jun 03, 2025 / 10:58 am

Aman Pandey

Weather Forecast, Delhi NCR, Delhi Weather Forecast, heavy rainfall, Heavy rainfall alert May 2025, Heavy Rainfall Report, IMD, IMD latest rain forecast, IMD latest weather forecast, imd monsoon forecast, IMD weather bulletin,North India weather alert, IMD weather, Heavy rain alert in India, Thunderstorm and strong winds forecast ,Delhi NCR weather update, Uttar Pradesh weather alert ,Monsoon 2025, Orange alert, IMD, Rainfall forecast June 2025, Western disturbance, India Meteorological Department update, Rain and thunderstorm prediction, Flood alert Northeast India, Uttar Pradesh rain forecast,Weather forecast for Uttar Pradesh,उत्तर भारत मौसम अलर्ट 2025, IMD चेतावनी, तेज आंधी बारिश, मानसून अपडेट जून 2025, दिल्ली मौसम, यूपी मौसम पूर्वानुमान, उत्तराखंड बारिश, पूर्वोत्तर भारत बाढ़

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। प्रतीकात्म फोटो: IANS

दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा अब मुंबई, ओडिशा होते हुए पश्चिम बंगाल और असम तक पहुंच चुकी है। इससे उत्तर भारत की ओर नमी युक्त हवाओं का प्रवाह तेज हो गया है। पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मिजोरम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में भारी से अति भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। साथ ही गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) में तेज हवाएं 78 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं, जबकि प्रयागराज में 57 किमी/घंटा की हवाएं दर्ज की गईं।

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदलाव

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। लखनऊ स्थित मौसम विभाग ने राज्य के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 3 जून को पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 50–60 किमी/घंटा की तेज हवाएं भी चल सकती है। 3 जून को यह सिस्टम पूर्वी यूपी में भी सक्रिय होगा। 4 जून को दोनों क्षेत्रों में 30–40 किमी/घंटा की गति से हवाएं और हल्की बारिश का अनुमान है।

लखनऊ का मौसम

लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी का अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है। बांदा में सर्वाधिक 44°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 22.8°C रिकॉर्ड हुआ।

उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम रहेगा गंभीर

उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 2 और 3 जून को 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवाएं 70 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। 3 जून को उत्तराखंड और पंजाब में भारी बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम ?

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 3 से 4 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होगी। तापमान सामान्य से 3–5 डिग्री कम रहेगा। अधिकतम 34–38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22–24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें

राजस्व मामलों में लखनऊ सबसे आगे, जौनपुर ने फिर मारी बाज़ी – देखें पूरी रिपोर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। मणिपुर, नागालैंड, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 3 जून को भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। असम और मेघालय के कुछ जिलों में स्थानीय बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की आशंका है। इससे यातायात, फसलें और जन-जीवन प्रभावित हो सकता है।

Hindi News / Aligarh / मानसून की आंधी-तूफान के साथ एंट्री! अगले 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की इन जिलों में अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो