इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अयोध्या, चंदौली, सोनभद्र, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, संत कबीर नगर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही, बनारस, जौनपुर शामिल है। इन जिलों में 20 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में 16 से 21 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
कैसा रहेगा कानपुर में आज रात का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा कानपुर में 16 अगस्त का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात को आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा 17 अगस्त का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दोपहर के बाद गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंधी चलने की भी संभावना है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 40 प्रतिशत और रात में 25 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
कैसा रहेगा 22 अगस्त तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार 19 अगस्त का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बुधवार 20 अगस्त को 60 प्रतिशत, गुरुवार 21 अगस्त को 62 प्रतिशत, शुक्रवार 22 अगस्त को 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।