मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम 33 डिग्री पहुंच सकता है पूर्व अध्यक्षों को दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा 12 जून का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा 20 जून तक का मौसम?
15 जून तक तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रविवार को 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 16 जून से तापमान में कमी आएगी। जब तापमान 28 डिग्री से 38 डिग्री के बीच आने का अनुमान है। इसी के साथ बारिश में भी तेजी आएगी। 16 जून को 40 प्रतिशत, 17 जून और 18 जून को 50-50 प्रतिशत और 19 और 20 जून को 60-60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी भारी कमी आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी अंतर कम हो जाएगा।