मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि प्रदेश में कोई भी प्रभावित मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। जिसके कारण तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। यही स्थिति अगले एक-दो दिनों तक रहने की संभावना है। 12 जून से मौसम धीरे-धीरे शिथिल पड़ने लगेगी। 13 जून को गम आलू चने की संभावना है 14 जून को मौसम मौसमी सक्रियता बढ़ाने की संभावना है।जिससे बारिश की गतिविधियां भी बढ़ जाएगी।
14 जून से मौसम में होगा परिवर्तन मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 14 जून से बारिश होने की संभावना है। जिससे लू से लोगों को राहत मिलेगी। बादल आसमान में ऊंचे होने के कारण तापमान में कमी आएगी लेकिन उमस भरी गर्मी बने रहने की संभावना है।
कैसा रहेगा 20 जून तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 12 जून के दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 13 जून शुक्रवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पानी की बौछार का एहसास होगा। 18, 19, 20 जून को झमाझम बारिश होने की संभावना है।