उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में तैनात अभिनव चौधरी को एंटी करप्शन टीम में 20 हजार लेते रंगे हाथ की रफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश में अपनी विज्ञप्ति में बताया है कि कानपुर नगर में उपरीक्षक नागरिक पुलिस को रिश्वत लेते हैं। नौबस्ता थाना में तैनात उप निरीक्षक अभिनव चौधरी को श्री राम चौराहा यशोदा नगर कानपुर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत शिकायतकर्ता का नाम मुकदमे से हटाए जाने और सुलह समझौता करने के बदले ली जा रही थी।
क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त दक्षिण?
पुलिस उपायुक्त शिक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि 9 जून को नौबस्ता थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिनव चौधरी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन की टीम ने थाना कैंट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एक मुकदमा दर्ज कराया है। आज 10 जून को आरोपी उप निरीक्षक को जेल भेज दिया गया है। यह उन सभी के लिए संदेश है कि जो इस तरह के कृत में शामिल होगा। उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।