उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा शासन के दौरान 2015-16 में इत्र पार्क बनाने का निर्णय लिया गया था। 257 करोड़ रुपए की योजना में 100 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि भाजपा सरकार इत्र व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 257 करोड़ रुपए की योजना के प्रति सरकार उदासीन है। अब क्षेत्रफल में भी कटौती की गई है।
अखिलेश यादव ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि जिस परफ्यूम पार्क की संकल्पना और संकल्प के साथ शुरू हुई थी। उसकी उपेक्षा का कारण क्या है? भाजपा सरकार खुशबू से नफरत क्यों करती है? विभाजन और वैमनस्य की राजनीति करने वालों को इत्रता और मित्रता दोनों क्यों नहीं पंसद हैं? भाजपा सुगंध और सौहार्द की विरोधी है। उसे ऐसा कुछ भी पसंद नहीं है जो लोगों को पास लाता है। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।