मिली जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र बैरागी (36) चंदनपुर गांव के हाईकटिंग पारा में पत्नी नमिता बैरागी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। 2 बेटी दीप्ति (12), जुतिका (9), जबकि 6 साल का एक बेटा देवराज था। बताते हैं कि देवेंद्र शुक्रवार को देवेंद्र कोल्डड्रिंक लेकर घर आया। रात करीब 9-9.30 बजे खाने के बाद पूरे परिवार ने कोल्डड्रिंक पी और सो गए। रात 2 बजे नमिता ने बच्चों के साथ पति को तड़पते देखा।
मदद के लिए पड़ोसियों को आवाज लगाई। लोग जब तक घर पहुंचे, देर हो चुकी थी। तीनों बच्चों का शरीर शांत हो गया था। देवेंद्र बेसुध पड़ा था। नमिता की हालत भी खराब होती जा रही थी। पड़ोसियों ने दोनों को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है।
Suicide Case: कर्ज बढ़ा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी
पुलिस को शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि देवेंद्र ने पीएम आवास के तहत हाल ही में नया मकान बनवाया था। और भी खर्चों के चलते उस पर कर्ज काफी बढ़ चुका था। इसके अलावा पति-पत्नी में भी आए दिन विवाद होते रहता था। देवेंद्र को नमिता पर शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर था। बताते हैं कि नमिता अभी गर्भवती है। इसके अलावा कुछ और बातें भी सामने आई हैं।
पत्नी बात कर रही, पति अब भी अचेत
परतापुर थाने के टीआई यशवंत सिंह श्याम ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद तीनों बच्चों के शव अंतिम संस्कार के लिए गांव भेज दिए गए हैं। पति और पत्नी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। पत्नी की तबीयत में थोड़ा सुधार आया है। वह बातचीत कर रही है। जबकि, पति अब भी अचेत है। देवेंद्र पर काफी ज्यादा कर्ज हो चुका था। घरेलू झगड़े की बात भी सामने आई है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।