scriptJodhpur: हनी ट्रैप से 40 लाख वसूलने का वांटेड आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड संग मिलकर फंसाया था, ऐसे आया पकड़ में | Kan Singh arrested on charges of Jodhpur's honey trap | Patrika News
जोधपुर

Jodhpur: हनी ट्रैप से 40 लाख वसूलने का वांटेड आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड संग मिलकर फंसाया था, ऐसे आया पकड़ में

पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाकर 40 लाख रुपए वसूलने के वांछित आरोपी को डूंगरपुर में मध्यप्रदेश सीमा पर पाटोदी गांव से पकड़ लिया।

जोधपुरMay 21, 2025 / 03:24 pm

Santosh Trivedi

Honey trape

फोटो- पत्रिका

जोधपुर। पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर की साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन कर्ण कहरी के तहत बालेसर व देचू के व्यापारियों को हनी ट्रैप में फंसाकर 40 लाख रुपए वसूलने के वांछित आरोपी को डूंगरपुर में मध्यप्रदेश सीमा पर पाटोदी गांव से पकड़ लिया। वह एक साल से फरार था ओर 25 हजार रुपए का इनामी था। वह बहुचर्चित सामराऊ हत्याकाण्ड में 26 महीने तक जेल में बंद रहा था।

संबंधित खबरें

आइजी रेंज जोधपुर विकास कुमार ने बताया कि चामू थानान्तर्गत लोड़ता अचलावता गांव निवासी कानसिंह पुत्र पन्नेसिंह को पकड़ा गया है। वह बालेसर व देचू थाने में दर्ज हनी ट्रैप के मामले में एक साल से फरार था। एसपी जोधपुर ग्रामीण ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
हनी ट्रैप के पीडि़त व्यवसायियों ने ही कानसिंह के बारे में महत्वपूर्ण सुराग दिए। इस आधार पर साइक्लोनर टीम ने जांच शुरू की और डूंगरपुर जिले में एमपी बोर्डर पर पाटोदी गांव पहुंची, जहां तलाश के बाद कानसिंह को पकड़ लिया। उसे बालेसर थाना पुलिस को सौंपा गया है।

पांव तोड़ने के बदले में की थी हनुमान सांई की हत्या

आरोपी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, हमला, लूट, शराब तस्करी आदि मामलों में कई बार जेल जा चुका है। वर्ष 2017 में भेड़ गांव में शराब की दुकान के मामले में कानसिंह के भांजे भैरूसिंह व हनुमान सांईं में विवाद हुआ था। भांजे के पक्ष में आने पर हनुमान सांईं ने हमला कर उसका एक पांव फ्रैक्चर कर दिया था।
honey trap case
आरोपी कानसिंह। फोटो- पत्रिका
इसका बदला लेने के लिए कानसिंह व साथियों ने वर्ष 2018 में सामराऊ गांव में चौराहे पर हनुमान सांईं की हत्या कर दी थी। दोनों पक्षों में बवाल के बाद आगजनी कर कई मकान, पुलिस जीप, दमकल को आग लगाई थी। कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी। दूसरे ही दिन कानसिंह को गिरफ्तार किया गया था। 26 महीने तक वह जेल में बंद रहा था।

बस जलाकर लूटे थे रुपए

जमानत पर बाहर आने के बाद वर्ष 2021 में बस के रूट को लेकर उपजे विवाद में बस संचालक शैतानसिंह टेकरा की बस जला दी थी। परिचालक से रुपए लूट लिए गए थे। बाप थाना क्षेत्र में सोलर कम्पनी की प्लेटों की डकैती में भी आरोपी है। वर्ष 2022 में बीकानेर के कोलायत थाना क्षेत्र में दो एफआइआर दर्ज कर कानसिंह व साथियों से सोलर प्लेटें व तांबे के तार बरामद किए गए थे।
यह वीडियो भी देखें

दो महीने बाद ही जमानत पर छूटकर बाहर आने पर कानसिंह पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य करने लग गया था। शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में महिला मित्र के साथ मिलकर बालेसर व देचू के व्यवसायियों को हनी ट्रैप में फंसाकर 40 लाख रुपए वसूले थे। फरार होने पर अन्य मामलों में उसके खिलाफ स्टैंडिंग वारंट जारी किए गए थे।

Hindi News / Jodhpur / Jodhpur: हनी ट्रैप से 40 लाख वसूलने का वांटेड आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड संग मिलकर फंसाया था, ऐसे आया पकड़ में

ट्रेंडिंग वीडियो