scriptजोधपुर में CM भजनलाल शर्मा ने कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, एयरपोर्ट पर भड़के विधायक सियोल, जोगाराम पटेल ने संभाली स्थिति | CM Bhajanlal Sharma reached Jodhpur to participate in Tiranga Yatra | Patrika News
जोधपुर

जोधपुर में CM भजनलाल शर्मा ने कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, एयरपोर्ट पर भड़के विधायक सियोल, जोगाराम पटेल ने संभाली स्थिति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांधी मैदान पहुंचे, जहां से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा सरदारपुरा होते हुए जालोरी गेट पर समाप्त होगी। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंचे थे।

जोधपुरAug 14, 2025 / 09:55 pm

Rakesh Mishra

cm in jodhpur new

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फोटो- पत्रिका

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार शाम को जोधपुर पहुंचे। मौसम में खराबी के चलते मुख्यमंत्री तय समय से करीब ढाई घंटे देरी से सूर्यनगरी पहुंचे। यहां भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं ओसियां विधायक भैराराम सियोल प्रोटोकॉल लिस्ट में अपना नाम न देख भड़क गए, जिसके बाद केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।

लोगों को भारी भीड़

वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री गांधी मैदान पहुंचे, जहां से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा सरदारपुरा होते हुए जालोरी गेट पर समाप्त हुई। हालांकि अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के चलते मुख्यमंत्री को तिरंगा यात्रा बीच में ही छोड़नी पड़ी। वे गोल बिल्डिंग चौराहे से दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंचे थे।
यहां सभी के हाथों में तिरंगा नजर आया। सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। तिरंगा रैली में हिस्सा लेने के लिए शहरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इनके हाथों में लहरा रहा तिरंगा माहौल को खुद-ब-खुद बयां कर रहा था।

कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

शाम को मुख्यमंत्री ने मेहरानगढ़ फोर्ट में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत आमंत्रित गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की। यहां ड्रोन शो भी आयोजित किया गया। इसके पश्चात रात में उन्होंने सम्राट अशोक उद्यान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भाग लिया और प्रदेश की कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं का आनंद लिया।
यह वीडियो भी देखें

दिव्यांश को मुख्यमंत्री ने दिया सर्वश्रेष्ठ सरपंच अवाॅर्ड

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर मेहरानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय एट-होम समारोह में आवां (टोंक) सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज को राज्य के सर्वश्रेष्ठ सरपंच का अवाॅर्ड दिया। दिव्यांश राज्य के 41 जिलों की 11 हजार 341 पंचायतों में सम्मान पाने वाले एक मात्र सरपंच हैं। स्विट्जरलैंड से एमबीए करके सरपंच बने दिव्यांश ने आवां में जो विकास कराया, वह राज्य में अव्वल है।
Sarpanch Divyansh M Bhardwaj
आवां मॉडल को महाराष्ट्र अपना रहा है। आवां में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग एसी व इंटरनेट युक्त लाइब्रेरी, दो हैरिटेज श्मशान घाट, हैरिटेज पंचायत घर, बैंक्वेट हॉल युक्त मैरिज गार्डन व राजकलेश्वर तीर्थ पर ड्रेसिंग रूम युक्त घाट शायद ही देश के किसी गांव में हो। छात्रों को हवाई यात्रा और बालिका दिवस पर एक छात्रा को सरपंच बनाने जैसे अभूतपूर्व कार्यों के आधार पर ही दिव्यांश को यह सम्मान मिला।

Hindi News / Jodhpur / जोधपुर में CM भजनलाल शर्मा ने कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, एयरपोर्ट पर भड़के विधायक सियोल, जोगाराम पटेल ने संभाली स्थिति

ट्रेंडिंग वीडियो