प्रशासन से इस बारे में सूचना मिलने पर परिजनों को इस बारे में जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन असम रवाना हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, पवन गत 15 जून को ही अपनी छुट्टियां पूरी करके गांव से ड्यूटी पर लौटा था। गुरुवार रात को उसने परिजनों से वीडियो कॉल करके बात की थी। इसके बाद हादसे की जानकारी मिली। पवन के दो पुत्र है। इनमें एक पांच साल का और दूसरा छह माह का है।
पवन के असम में शहीद होने की सूचना मिली है। क्या घटनाक्रम हुआ। इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। परिजनों के असम पहुंचने व सेना के अधिकारियों से बात होने के बाद जानकारी मिल पाएगी।
–
विकास प्रजापति, उपखंड अधिकारी असनावर