scriptजैसलमेर में तापमान में मामूली गिरावट, बादलों की आवाजाही और उमस ने किया परेशान | Patrika News
जैसलमेर

जैसलमेर में तापमान में मामूली गिरावट, बादलों की आवाजाही और उमस ने किया परेशान

स्वर्णनगरी में बीते दो दिनों से चल रहा बारिश का दौर शनिवार को थम गया। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस और बादलों की आवाजाही ने लोगों को खासा परेशान किया।

जैसलमेरJun 28, 2025 / 08:39 pm

Deepak Vyas

स्वर्णनगरी में बीते दो दिनों से चल रहा बारिश का दौर शनिवार को थम गया। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस और बादलों की आवाजाही ने लोगों को खासा परेशान किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, 28 जून को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री पर स्थिर रहा। शनिवार को दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। कई बार ऐसा लगा मानो बारिश होने वाली है, लेकिन बारिश नहीं हुई। धूप निकलने के साथ ही उमस में जबरदस्त इजाफा हुआ, जिससे लोग बेहाल रहे। खासकर दोपहर के समय खुले में काम करने वालों और बाजार में निकले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

बढ़ गया गर्मी व उमस का असर

पोकरण क्षेत्र में लगातार दो दिन बारिश के बाद भी गर्मी व उमस का मौसम बना हुआ है। शनिवार सुबह सूर्य की तेज किरणें निकली और मौसम में गर्मी व उमस का असर बढ़ गया। दोपहर में भीषण गर्मी व उमस के कारण आमजन का बेहाल हुआ। हालांकि दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही भी लगी रही, लेकिन उमस का असर अधिक होने के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ।

Hindi News / Jaisalmer / जैसलमेर में तापमान में मामूली गिरावट, बादलों की आवाजाही और उमस ने किया परेशान

ट्रेंडिंग वीडियो