राजस्थान के टोंक सबसे अधिक हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्की-मध्यम बारिश व कहीं-कहीं पर भारी बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश टोंक में 93 मिलीमीटर दर्ज की गई।
सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में दर्ज
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान सिरोही में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जयपुर में दोपहर 2 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राजधानी जयपुर में गुरुवार को मानसून सक्रिय हो गया। सुबह 10 बजे आसमान में काली घटाएं छा गईं। इसके बाद जमकर बारिश हुई। जयपुर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर दोपहर 12 बजे तक बारिश का दौर चला। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। दोपहर 2 बजे जयपुर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जयपुर का आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।