Good News: राजस्थान के इस शहर को मिली यूआईटी की सौगात, 22 पद भी स्वीकृत
Urban Planning Rajasthan: राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 की घोषणाओं पर तेजी से अमल करते हुए बालोतरा को नगर विकास न्यास की सौगात दी है। इससे जिले में शहरी विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी।
Balotra Urban Development Trust: जयपुर। राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मार्गदर्शन में बजट 2025-26 की घोषणाओं को प्रभावी रूप से लागू करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नवगठित बालोतरा जिले को नगर विकास न्यास का दर्जा दिया गया है।
प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास विभाग वैभव गालरिया ने बताया कि इस निर्णय से बालोतरा में विकास कार्यों को सुव्यवस्थित गति मिलेगी और क्षेत्रीय नागरिकों को शहरी सुविधाएं सुलभ होंगी। उन्होंने इसे ‘विकसितराजस्थान’ के सपने की दिशा में एक अहम कदम बताया।
गालरिया ने जानकारी दी कि नवगठित बालोतरा नगर विकास न्यास के लिए राज्य सरकार ने कुल 22 नए पदों के सृजन की भी स्वीकृति दे दी है।