गहलोत ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा कि “दिल्ली में कांग्रेस द्वारा देश के वीर जवानों के शौर्य को सलाम करते हुए निकाली गई ‘#जयहिन्दयात्रा’ में शामिल हुआ। सभी नागरिक देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के साथ खड़े हैं। भारत के सभी धर्मों और वर्गों की एकता में ही हमारी असली ताकत और जीत है।”
गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस संकट की घड़ी में देश की जनता और सुरक्षा बलों के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जहां भी हैं, वहीं रहकर आमजन की हर संभव मदद करें और जवानों का हौसला बढ़ाएं।
गहलोत के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोग इसे देश की एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक मान रहे हैं। वीडियो ने देशभर में एकजुटता का संदेश देने का काम किया है।