ये भी पढ़ें –
MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवात के चलते आंधी-बारिश, चेतावनी जारी पारा अभी भी सामान्य से नीचे
शनिवार को भी दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप खिली। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान हल्का बढ़ा। यह 38.9 से बढ़कर 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान बढ़कर 26.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से 2 डिग्री कम था। मौसम विभाग(MP Weather) की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी बनी हुई है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम है।
मानसून अभी महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में…
इस बार भीषण गर्मी में भी आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। जबलपुर संम्भाग में 26 अप्रेल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो सात जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 43 दिन से जबलपुर सम्भाग के किसी न किसी जिले में बारिश हो रही रहा है, या आंधी चल रही है। मानसून अभी महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह ठहरा है।