कट्टे और अन्य फायर आर्म्स की दम पर स्टाफ को बाथरूम में बंद कर दिया। मैनेजर से लॉकर रूम खुलवाया। सोना और पांच लाख आठ हजार 675 रुपए नकद लूट लिए। आरोपी नेशनल हाईवे की ओर भागे। सूचना के बाद एसपी सम्पत उपाध्याय, एएसपी सूर्यकांत शर्मा समेत पुलिस बल के साथ पहुंचे। शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की, लेकिन देर रात तक सुराग नहीं लगा।
कितने बजे क्या हुआ
- 8:00 बजे बैंक खुला
- 8:50 – डकैत साथियों के साख घुसे
- 9:05 – लॉकर खुलवाया
- 9:17- आरोपी भागे
- 9:30- पुलिस को सूचना
चार कर्मचारी थे बैंक में
रोजाना की तरह बैंक के सफाईकर्मी संतराम बर्मन ने बैंक खोला। साथ में लीला बाई भी थी। दोनों सफाई कर रहे थे। इसी दौरान ऑपरेशन मैनेजर अंकित सोनी, फिर बबीता और फिर डीएम राघवेन्द्र पटेल पहुंचे। सभी अपना काम कर रहे थे, तभी एक के बाद एक पांच हथियारबंद डकैत घुसे। अंकित पर कट्टा ताना और सीसीटीवी बंद करने को कहा। डकैतों को देख स्टाफ दहशत में आ गया। आरोपी उन्हें बाथरूम की ओर ले गए और बंद कर दिया।
दूसरी चाबी के लिए इंतजार
जिस लॉकर में सोना था, उसे खोलने की बात आरोपियों ने अंकित से कही। अंकित ने बताया कि लॉकर दो चाबियों से खुलता है। दूसरी चाबी रीना पटेल के पास है, वे तब बैंक में नहीं थीं। आरोपी इंतजार करते रहे। तभी 9.05 मिनट पर रीना पहुंची। आरोपियों ने उन्हें भी बंधक बनाया और फिर अंकित से लॉकर खुलवाया।
एक संदेही की तस्वीर मिली
एक आरोपी कुर्ता-पायजामे में था। सिर पर कपड़ा बंधा था। मुंह पर मास्क। हेलमेट लगाए था। अन्य आरोपी भी टोपी लगाए थे। चेहरे ढंके थे। हैंड ग्लव्स पहने थे, ताकि अंगुलियों के निशान न रह पाएं। एक संदेही की तस्वीर मिली है।
इन एंगल पर जांच
● बदमाश हिन्दी में जिस टोन में बातकर रहे थे, उससे शक है कि जबलपुर या आसपास के हैं। जबलपुर या कटनीजिले की ओर भागने का अंदेशा। ● पूर्व में लूट करने वाले आरोपी राउंडअप। ● कटनी के पारधी गिरोह पर शक। ● मिलीभगत के एंगल से भी जांच।
डकैती का केस दर्ज
डकैती(Jabalpur Bank Robbery) का केस दर्ज किया है। आरोपियों में से एक की तस्वीर सामने आई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।– सूर्यकांत शर्मा, एएसपी