बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन
भारत मौसम विज्ञान विभाग भोपाल ने बताया, दो सिस्टम का असर प्रदेश सहित इंदौर व आसपास के जिलों में भी रहेगा। एक चक्रवातीय सिस्टम उत्तरी मप्र के आसपास बना है। एक ट्रफ लाइन उत्तरी मप्र से बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है, जिसका असर मप्र में अधिक है। आने वाले दो दिनों में भी इंदौर सहित आसपास के जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। 15 जुलाई से मध्यम वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।31 डिग्री पहुंचा तापमान
बीते दिन शहर में सुबह से धूप निकली। 10 बजे के बाद अचानक से बादल छाए। इसके बाद धूप-छांव की स्थिति बनी रही। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। एक दिन पहले यह 29.9 डिग्री व 24.2 डिग्री था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़त व न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज हुई। आद्रता 74% दर्ज हुई।इस महीने ऐसी होती है औसत स्थिति
अधिकतम तापमान: 30.2 डिग्रीन्यूनतम तापमान: 22.8 डिग्री
वर्षा: 12.4 इंच (310 एमएम)
वर्षा के दिन: 13
पिछले 100 सालों में ऐसा रहा जुलाई
1973: 773.8 एमएम कुल बारिश दर्ज हुई थी।1913: 24 घंटे की सर्वाधिक वर्षा 293.4 एमएम दर्ज की गई।
12 जुलाई 1966: सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज हुआ।
11 जुलाई 1983: न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज हुआ।