scriptTarot Rashifal 1 August 2025 : नए अवसर, सफलता और निवेश के शुभ संकेत, जानिए नया महीना क्या लाएगा आपके जीवन में  | Tarot Rashifal 1 August 2025 Financial Gains for Aries Travel Luck for Leo New Job for Libra Today Success for Scorpio today Tarot Card Reading Horoscope | Patrika News
राशिफल

Tarot Rashifal 1 August 2025 : नए अवसर, सफलता और निवेश के शुभ संकेत, जानिए नया महीना क्या लाएगा आपके जीवन में 

Tarot Card Reading Horoscope : आज 1 अगस्त, 2025 का दिन है और हम सभी जानना चाहते हैं कि यह नया दिन हमारे लिए क्या खास लेकर आएगा। क्या यह खुशियों से भरा होगा या चुनौतियों से? टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं आज विभिन्न राशियों के लिए क्या है खास…

भारतJul 31, 2025 / 04:24 pm

Manoj Kumar

Tarot Rashifal 1 August 2025

Tarot Rashifal 1 August 2025

Tarot Rashifal 1 August 2025 : आज 1 अगस्त 2025 का दिन है। सुबह की पहली किरण के साथ हम सब जानना चाहते हैं कि आने वाला नया महीना नया दिन हमारे लिए क्या लेकर आएगा। क्या यह खुशियों से भरा होगा, या चुनौतियों से भरा? मेष राशि के लोगों को आज अच्छी आय के योग बन रहे हैं। मकर राशि के लोगों को वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। वृषभ राशि के लोगों को कोई नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वकांक्षाओं को नए पर लग सकते हैं। सिंह राशि के लिए यात्रा के योग बन रहा है। न्या राशि के लोग इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोएं रहेंगे। तुला राशि को नए रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। वृश्चिक राशि वालों को सफलता मुलेगी। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से आज के दिन विभिन्न राशियों के लिए क्या खास होने वाला है।

संबंधित खबरें

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स ने अनुसार मेष राशि के लोगों को आज अच्छी आय के योग बन रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अध्यात्मिक उन्नति होगी। साथ ही आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी धूमने के लिए जा सकते हैं।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को कोई नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वकांक्षाओं को नए पर लग सकते हैं। साथ ही आज आपको यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहने वाला है।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगो से बचना चाहिए।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार सिंह राशि के लोगों को सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाजी और रोजमर्रा से कार्यों आप बेहतर ढंग से कर पाएंगे। आज आपके यात्रा के योग बन रहा है।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स बता रही है कि कन्या राशि के लोग इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोएं रहेंगे। साथ ही कुछ कल्पनाएं आपके मन में व्यस्थित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत भी आप आज से कर सकते हैं। दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स के अनुसार तुला राशि के लोगों को इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज आपका दांपत्य जीवन सामान्यत: ठीक रहेगा। नए रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को इस समय नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहो की स्थिति अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी काफी अच्छा रहने वाला है।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स के अनुसार धनु राशि के लोग महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति रहेगी।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार कुंभ राशि के लोगों को समय प्रबंधन से कई रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स के अनुसार मीन राशि के लोगों को सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Tarot Rashifal 1 August 2025 : नए अवसर, सफलता और निवेश के शुभ संकेत, जानिए नया महीना क्या लाएगा आपके जीवन में 

ट्रेंडिंग वीडियो