इस महीने जीवनसाथी की सलाह आपको करियर में काफी लाभ पहुंचा सकता है। कार्यस्थल में पर्याप्त सम्मान मिलेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम आपको मिलेगा। महीने का उत्तरार्ध भाव विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।
हालांकि जून में तुला राशि वालों को अनचाही विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। नई योजनाओं को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना न भूलें। वक्री गुरु और वक्री शनि दोनों आपके धैर्य की परीक्षा लेंगे। किसी भी तरह की उधारी न पालें। सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं।
फैमिली लाइफः संतान के प्रति आपका प्रेम भाव काफी ज्यादा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। विवाह आदि कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। इस महीने कामुक विचारों से बचें। इससे आपकी मनः स्थिति विकृत हो सकती है।
स्वास्थ्य राशिफलः जून महीने की शुरुआत में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है, जिसके चलते आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट बना रह सकता है।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। ये भी पढ़ेंः Saptahik Tula Rashifal Next Week: अगले 7 दिन मिलेगा भाग्य का साथ, साप्ताहिक तुला राशिफल में जानें अपना भविष्य
इस महीने के लिए शुभ डेटः 1,3,7,8,12,13,19,21,22,27,29,30
इस महीने की प्रतिकूल डेटः 4,5,10,14,15,23,24
नाम अक्षरः र, त, रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
आराध्यः मां दुर्गा