scriptLibra Horoscope Today 31 May: तुला राशि वालों के बुलंद हैं सितारे पर इस रंग से शनिवार को बनाएं दूरी | Libra Horoscope Today 31 May 2025 Aaj Ka Tula Rashifal Shanivar Librans lucky but stay away blue color on Saturday | Patrika News
राशिफल

Libra Horoscope Today 31 May: तुला राशि वालों के बुलंद हैं सितारे पर इस रंग से शनिवार को बनाएं दूरी

Aaj Ka Tula Rashifal: शनिवार को तुला राशि वालों के सितारे बुलंद है पर ज्योतिषियों का कहना है कि एक रंग से दूर रहने में भलाई होगी। आज का तुला राशिफल 31 मई में आइये जानते हैं कैसी रहेगी किस्मत (Libra Horoscope Today)

भारतMay 31, 2025 / 06:44 am

Pravin Pandey

Libra Horoscope Today 31 May 2025

Libra Horoscope Today 31 May 2025: आज का तुला राशिफल शनिवार 31 मई 2025

Libra Horoscope Today 31 May: चंद्रमा का गोचर 31 मई 2025 को कर्क राशि में होगा। इसके प्रभाव से तुला राशि वाले खुद को आश्वस्त महसूस करेंगे। शनिवार को तुला राशि वाले अपने जीवन के पहलुओं में कुछ बदलाव करना चाहेंगे।
आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो आज के दिन खुद को अधिक शक्तिशाली महसूस करेंगे। शनिवार का दिन आपके लिए भाग्यशाली होगा, विशेष रूप से दोपहर 2:30 से शाम 4 बजे का समय। इस दिन नीले रंग से दूरी बनाए रखें, परेशानी हो सकती है।

करियर और आर्थिक जीवन (Tula Rashi Career Today)


तुला राशि वाले शनिवार को घर पर काम करते समय विशेष रूप से सावधानी बरतें। क्योंकि सितारे इशारा कर रहे हैं कि इस दिन घरेलू चीजों का लापरवाही से इस्तेमाल आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।

शनिवार को तुला राशि वालों को कार्यस्थल पर अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। आज छोटी मोटी बहस हो सकती है। इस दौरान धैर्य से काम लेकर प्रोफेशन व्यवहार पर टिके रहना होगा। समय के साथ विवाद की वजह खत्म हो जाएगी। तुला राशि के बड़े कारोबारियों को शनिवार को बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करना चाहिए। गाड़ी बेचने का मन बनाए हुए हैं तो विज्ञापन देकर सही कस्टमर का चुनाव कर लेनदेन को आगे बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः

Masik Rashifal June 2025: उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे अगले 30 दिन, जून राशिफल में जानें नफा और नुकसान

लव और फैमिली लाइफ (Tula Rashi Love And Family Life)


31 मई को तुला राशि वालों के लिए घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए इस दिन तोल-मोल कर ही बोलना चाहिए। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकते हैं, जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं, उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं।

लेकिन रोमांस के लिए आज का समय आपके लिए अच्छा है। किसी नए व्यक्ति से संपर्क हो सकता है और लाइफ में प्रेम की पींगे बढ़ सकती है। रिश्ते बनाने के लिए आगे बढ़ेंगे तो उसे विशेष रूप मिल सकता है। शादीशुदा हैं तो आपका जीवन साथी शनिवार को आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है, जिससे आपके दिन की थकान मिट जाएगी।
ये भी पढ़ेंः

June 2025 Horoscope: जून 2025 में सिंह राशि के कार्यक्षेत्र में हो सकता है बदलाव, जानें कर्क और कन्या राशि का भी भविष्य

स्वास्थ्य राशिफल (Tula Rashi Health Today)


तुला राशि वालों को आज सेहत की अनदेखी नहीं करनी चाहिए, व्यस्त जीवनशैली में असुरक्षित खाना आपको बीमार कर सकता है। इस पर ध्यान रखें और गेहूं की रोटी, हरी सब्जी को जिंदगी का हिस्सा बनाएं। साथ ही व्यायाम पर ध्यान दें।
उपायः तुला राशि वालों को शनिवार को इमली के पेड़ को जल देना चाहिए। इसके प्रभाव से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

लकी नंबरः 2, 7
नाम अक्षरः रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
लकी कलरः सफेद
आराध्यः मां दुर्गा

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Libra Horoscope Today 31 May: तुला राशि वालों के बुलंद हैं सितारे पर इस रंग से शनिवार को बनाएं दूरी

ट्रेंडिंग वीडियो