कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)
आज कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, आपका सामाजिक कार्यों में सहयोग बढ़ेगा और समय का सही सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जो आपको आंतरिक संतोष देगा।
कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
आज अपनी बातों और कार्यों में स्पष्टता लाएं। पहले खुद समझें कि आप क्या करना चाहते हैं। नए व्यापार में सफलता के योग हैं, पर कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें। पेट से संबंधित रोगों को लेकर सावधान रहें।
कल का राशिफल मिथुन राशि (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)
पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। धोखे की पूरी संभावना है। स्थायी संपत्ति से जुड़े निर्णय जल्दबाजी में न लें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे, लेकिन समझदारी से काम लेना होगा।
कल का राशिफल कर्क राशि (Cancer Horoscope Tomorrow)
अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें, नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नई योजनाओं से लाभ होगा और परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कल का राशिफल सिंह राशि (Leo Horoscope Tomorrow)
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था में जुटे रह सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों के बीच आपका महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर छोड़ने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें।
कन्या राशि का राशिफल (Virgo Horoscope Tomorrow)
आज के दिन की महत्ता को समझें और अपने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह खर्च बढ़ सकता है। कर्मचारियों की नासमझी से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उनसे खुलकर बात करें।
तुला राशि का कल का राशिफल (Libra Horoscope Tomorrow)
अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। कला जगत के किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा, जो आपके लिए प्रेरणादायक हो सकता है। मकान और वाहन के क्रय-विक्रय में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।
कल का वृश्चिक राशिफल (Horoscope Tomorrow Scorpio)
अपनों का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर-परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी और आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।
कल का धनु राशिफल (Horoscope Tomorrow Dhanu Rashi)
आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि का राशिफल (Horoscope Tomorrow Capricorn)
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं, फालतू विवादों से दूर रहें। समाज और परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी, जो आपको मानसिक शांति देगी।
कुंभ राशि कल का राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)
सामाजिक समारोहों में शामिल होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में बेवजह पड़ने से बचें, यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। आज आपका शुभ रंग हरा है।
मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow)
अपने विवेक से काम करें। आप चाहकर भी अपने मनमाफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ज्योतिष पं. श्याम नारायण व्यास, उज्जैन