कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)
सोचते कुछ हैं, होता कुछ है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।
कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।
कल का राशिफल मिथुन राशि (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश रहेंगे।
कल का राशिफल कर्क राशि (Cancer Horoscope Tomorrow)
सोचने-समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धन लाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।
कल का राशिफल सिंह राशि (Leo Horoscope Tomorrow)
परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लेने की जरूरत है। लाभ के योग बन रहे हैं। आज मौन रहना ही लाभदायक होगा।
कन्या राशि का राशिफल (Virgo Horoscope Tomorrow)
समय के उतार-चढ़ाव से मन में निराशा रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।
तुला राशि का कल का राशिफल (Libra Horoscope Tomorrow)
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। संपत्ति के विवाद समाप्त होंगे।
कल का वृश्चिक राशिफल (Horoscope Tomorrow Scorpio)
अपने आहार-व्यवहार में तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। दिन मध्यम है। कल का धनु राशिफल (Horoscope Tomorrow Dhanu Rashi)
समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग टालें।
मकर राशि का राशिफल (Horoscope Tomorrow Capricorn)
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आएगा।
कुंभ राशि कल का राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धन लाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow)
समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं। ज्योतिष पं. श्याम नारायण व्यास, उज्जैन