scriptHoroscope Today, 12 August 2025 : मेष से लेकर मीन वालों के लिए कैसा रहेगा 12 अगस्त का दिन , पढ़ें आज का राशिफल | horoscope today aaj ka rashifal 12 august 2025 bhavishyafal lucky number and lucky color according zodiac sings | Patrika News
राशिफल

Horoscope Today, 12 August 2025 : मेष से लेकर मीन वालों के लिए कैसा रहेगा 12 अगस्त का दिन , पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope Today, 12 August 2025 : मंगलवार, 12 अगस्त 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं। आज का दिन विशेष रूप से हनुमान जी को समर्पित है। पं. चंदनश्याम नारायण व्यास के अनुसार, आज का दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है।

भारतAug 12, 2025 / 05:27 am

Manoj Kumar

Horoscope Today 12 August 2025

Horoscope Today 12 August 2025

Horoscope Today, 12 August 2025 : मंगलवार 12 अगस्त 2025 का दिन हनुमान जी को समर्पित है। पं. चंदनश्याम नारायण व्यास के अनुसार आज का दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। मेष के लिए निवेश लाभकारी। कर्क को मेहनत से लाभ मिलेगा यात्रा शुभ रहेगी सिंह को मित्र सहयोग मिलेगा लेकिन से सावधान। कन्या के लिए यात्रा व निवेश लाभकारी। तुला की आय बढ़ेगी। वृश्चिक को रुका धन मिलेगा, उन्नति के योग। धनु को प्रतिष्ठा व लाभ बढ़ेगा। मकर के लिए निवेश शुभ।

आज का मेष राशिफल : (Aries Horoscope Today)

परिजनों के साथ मोज मस्ती में समय बीतेगा। सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। संपत्ति में निवेश से लाभ होगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे। वाहन का इस्तेमाल ठीक से करें , दुर्घटना से बचें। जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, केसरिया
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

दिन की शुरुआत में आलसी रवैया रहेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। चिंता रहेगी।
शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज का मिथुन राशिफल : (Gemini Horoscope Today)

माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कलह से बचें। शरीर में पीड़ा रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। किसी से अपेक्षा न करें।
शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, हल्का नीला
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। वाहन पर खर्च होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। अस्वस्थता रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम है।
शुभ अंक: 2, 11, 20
शुभ रंग: क्रीम, सफेद
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।

आज का सिंह राशिफल : (Leo Horoscope Today)

अनजाने में हुई गलती का पछतावा होगा। मित्रों की मदद से रुके काम पुरे होंगे। तनाव व चिंता का वातावरण रहेगा, जोखिम न लें। दुर्घटना से हानि होने की संभावना है। धन-लाभ के भी योग हैं।
शुभ अंक: 1, 10, 19
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं।

आज का कन्या राशिफल : (Virgo Horoscope Today)

आज मन के अनुकूल माहौल मिलेगा। दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। अचानक लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। विवाद न करें।
शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, भूरा
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं।

आज का तुला राशिफल : (Libra Horoscope Today)

आमदनी में बढ़ोतरी होगी। भय, चिंता व तनाव रहेंगे। विवाद, चोरी, दुर्घटनादि से हानि संभव है। झंझटों से दूर रहें। जोखिम न लें। किसी अपने से धोखा मिल सकता है। सतर्क रहे।
शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलेगा। पिता के कार्य में आप का सहयोग रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें। हानि संभव है।
शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, गहरा मैरून
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं।

आज का धनु राशिफल : (Sagittarius Horoscope Today)

यात्रा करने का मन है लेकीन आप निर्णय नहीं कर पा रहे हैं । अस्वस्थता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह रहेगा। लाभ बढ़ेगा। जोखिम न लें।
शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, सुनहरा
उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है । मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 8, 17, 26
शुभ रंग: काला, गहरा नीला
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।

आज का कुंभ राशिफल : (Aquarius Horoscope Today)

लंबे समय से आप जो चाहते थे वह कार्य आज संभव हो सकता है । वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। आलस्य रहेगा। प्रयास बेकार रहेंगे।
शुभ अंक: 4, 13, 22
शुभ रंग: गहरा नीला, बैंगनी
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

निजी जीवन में परिश्रम की अधिकता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रयास अधिक करने पड़ेगे। लाभ होगा।
शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, समुद्री हरा
उपाय: शनिवार को शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

ज्यो पं चंदनश्याम नारायण व्यास

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today, 12 August 2025 : मेष से लेकर मीन वालों के लिए कैसा रहेगा 12 अगस्त का दिन , पढ़ें आज का राशिफल

ट्रेंडिंग वीडियो