scriptAaj Ka Rashifal 6 May: धनु राशि वालों की कीर्ति में वृद्धि, व्यापार में लाभ, आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का भी हाल | Aaj Ka Rashifal 6 May 2025 Daily Horoscope Tuesday horoscope Today Dhanu people fame increase know other condition | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 May: धनु राशि वालों की कीर्ति में वृद्धि, व्यापार में लाभ, आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का भी हाल

Aaj Ka Rashifal 6 May 2025: धनु राशि वालों की कीर्ति में मंगलवार को वृद्धि हो सकती है। आज का राशिफल में बाकी लोग भी जान सकते हैं अपना हाल (Daily Horoscope Tuesday horoscope)

भारतMay 05, 2025 / 04:53 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 6 May 2025

Aaj Ka Rashifal 6 May 2025 Daily Horoscope Tuesday horoscope Today Dhanu people fame increase know other condition

Daily Horoscope: आज का राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण, इसमें आप जान सकते हैं किन राशियों के लिए सुखद और मंगलमय है मंगलवार (Aaj Ka Rashifal 6 May 2025)

संबंधित खबरें


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 6 मई के अनुसार मंगलवार को समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिकजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। मेष राशि वाले मंगलवार को संतान के कार्यों से नाराज हो सकते हैं। साथ ही आकस्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।


आज का राशिफल वृषभ राशि 6 मई (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 6 मई 2025 के अनुसार वृषभ राशि वाले अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। मंगलवार को किसी अधिकारी से वृषभ राशि वालों का विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आप सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होने की संभावना है। आज कार्य विस्तार के योग हैं।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 6 मई 2025 के अनुसार कारोबार में नई सफलता मिलेगी। पारिवारिकजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल हो सकते हैं। आज मिथुन राशि वालों के लिए पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। पूंजी निवेश को लेकर विचार विमर्श करना जरूरी है।


आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार मंगलवार को किसी पर भी अन्धविश्वास न करें, आपके साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।
ये भी पढ़ेंः

Atichari Guru Vakri Shani Effect: अतिचारी गुरु और वक्री शनि से अनहोनी की आशंका, दक्षिण और पूर्वी भारत में किसानों को रुलाएगा मौसम


आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि मंगलवार के अनुसार 6 मई को आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करने की जरूरत रहेगी। बीमारी में पैसा लगेगा। हालांकि भूमि भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।


आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का राशिफल कन्या राशि मंगलवार के अनुसार 6 मई को सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवन साथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।


आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का तुला राशिफल मंगलवार के अनुसार तुला राशि वालों के लिए 6 मई को करियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। इस दिन आपके भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। आज के दिन मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होने की आशंका है। साथ ही किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।


आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज का वृश्चिक राशिफल मंगलवार के अनुसार कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।


आज का राशिफल धनु राशि (Dhanu Aaj Ka Rashifal)

आज का धनु राशिफल 6 मई 2025 के अनुसार धनु राशि वालों के यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।


आज का राशिफल मकर राशि (Makar Aaj Ka Rashifal)

आज का मकर राशिफल 6 मई 2025 के अनुसार समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है, तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होगे।


आज का राशिफल कुंभ राशि (Kumbh Aaj Ka Rashifal)

आज का कुंभ राशिफल के अनुसार जीवन साथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।


मीन आज का राशिफल (Meen Aaj Ka Rashifal)

मीन आज का राशिफल 6 मई 2025 के अनुसार मंगलवार को कोई आकस्मिक बड़ा खर्च होने की आशंका है। इस दिन कार्यस्थल पर व्यस्तता भी रहेगी। लेकिन जल्दबाजी से हानि संभव है। इसलिए विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होने की संभावना है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 6 May: धनु राशि वालों की कीर्ति में वृद्धि, व्यापार में लाभ, आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का भी हाल

ट्रेंडिंग वीडियो